दुनिया

कनाडा के मिलिट्री बेस में आग लगने से मचा हड़कंप, कम से कम 7 जवानों की मौत और कई घायल; जांच शुरू

Canada Military Base Fire: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित सैन्य अड्डे पर लगी आग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। बीते दिन CFB वेनराइट में भीषण आग लगने से कुछ लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। कनाडा के रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने भी घटना में लोगों के मारे जाने और घायल होने की पुष्टि की है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक हताहतों की सटीक संख्या जारी नहीं की है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रशिक्षण के दौरान धमाके के बाद लगी आग

रिपोर्टों के मुताबिक, कनाडा के CFB वेनराइट सैन्य अड्डे पर सैनिकों को गोली और तोप चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इसी दौरान गोली गैस के कुएं या पाइपलाइन पर लग गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई। कुछ रिपोर्टों में 7 सैनिकों की मौत का दावा किया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

कनाडा के पीएम ने जताया दुख

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अल्बर्टा के CFB वेनराइट सैन्य अड्डे पर हुई आग की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं इस घटना से प्रभावित सभी सैनिकों और लोगों के साथ हैं। कार्नी ने बताया कि संघीय सरकार अल्बर्टा सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह प्रीमियर स्मिथ के लगातार संपर्क में हैं और दोनों सरकारों के मंत्री व अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें: मार्क कार्नी ने बताई PM मोदी के कनाडा दौरे की तारीख, व्यापार और सुरक्षा पर रहेगा फोकस

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर खतरे को लेकर भारत हुआ सख्त, नफरत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Sunil Gupta

Recent Posts

पाकिस्तान में 200 साल पुराने रामलीला मंदिर को तोड़ने की कोशिश, विरोध के बाद सील

Pakistan Ram Leela Temple: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में करीब 200 साल पुराने रामलीला…

2 hours ago

दीमक से बचाना है महंगा फर्नीचर? जानें 5 बेहतर लकड़ियां

Best Termite Resistant Wood: घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग बेड, सोफा, अलमारी और…

3 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को उन्हीं की भाषा में मिलेगा जवाब, बोले एकनाथ शिंदे

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर…

3 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से मचा हड़कंप, अभिनेता सुरक्षित; पुलिस की 12 टीमें जांच में जुटीं

Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर फायरिंग की एक बड़ी खबर…

4 hours ago

सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत याचिका की सुनवाई में देरी, CJP ने लगाया पुलिस पर आरोप

CJP Leaders Bail Delay: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका…

5 hours ago

‘2029 छोड़िए, 2034 में भी सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस’, राहुल गांधी पर चिराग पासवान का हमला

Chirag Paswan on Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर…

5 hours ago