Canada News
Canada News : कनाडा में अपराध जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने कनाडा के एबॉट्सफोर्ड इलाके में भारतीय मूल के उद्योगपति दर्शन सिंह साहसी की हत्या और पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है।
इन दोनों घटनाओं का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों ने एक पोस्ट साझा कर इन अपराधों की जिम्मेदारी ली। यह घटनाएं राजस्थान पुलिस द्वारा गिरोह के सदस्य जगदीप सिंह उर्फ जग्गा की अमेरिका में गिरफ्तारी के ठीक एक दिन बाद हुई हैं।
गोल्डी ढिल्लों ने अपने पोस्ट में लिखा कि दर्शन सिंह साहसी एक “बड़े ड्रग नेटवर्क” से जुड़े हुए थे। उसने आरोप लगाया कि गैंग ने साहसी से पैसे मांगे थे, लेकिन उन्होंने रकम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद, बदले की कार्रवाई के तौर पर उनकी हत्या कर दी गई।
ढिल्लों ने पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली। उसने लिखा, “सत श्री अकाल! मैं गोल्डी ढिल्लों (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) बोल रहा हूं। चन्नी नट्टन के घर पर हुई फायरिंग के पीछे सरदार खेड़ा का हाथ है।”
ये भी पढ़े – चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आज शाम टकराएगा आंध्र तट से, कई राज्यों में अलर्ट जारी
उसने म्यूजिक इंडस्ट्री को धमकी देते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में जो भी कलाकार सरदार खेड़ा के साथ काम करेगा या उसके संपर्क में रहेगा, वह अपने नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होगा।
गोल्डी ने यह भी कहा कि चन्नी नट्टन के खिलाफ गैंग की कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। "यह हमला सिर्फ सरदार खेड़ा से जुड़े लोगों को चेतावनी देने के लिए किया गया था।"
कनाडा पुलिस ने घटनाओं की पुष्टि करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट की जांच कर रही हैं और यह भी पता लगाया जा रहा है कि पोस्ट करने वाला व्यक्ति वास्तव में बिश्नोई गिरोह से जुड़ा है या नहीं।
भारत में भी सुरक्षा एजेंसियां इन घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन पहले से ही जांच के दायरे में हैं।
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…