स्वास्थ्य समाचार

कैंसर की दवाओं की कीमत पर लगाम, सरकार ने 30% ट्रेड मार्जिन किया तय; लागत में 70% तक कटौती की उम्मीद

Cancer Drug Trade Margin Cap: केंद्र सरकार ने सभी गैर-शेड्यूल्ड एंटी-कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तय करने का ऐलान किया है। सरकार का अनुमान है कि इस कदम से कुछ दवाओं की अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) में 70% तक कमी आ सकती है और मरीजों को सालाना करीब ₹2,500 करोड़ की बचत होगी।

यह नियम ब्रांडेड और जेनेरिक, घरेलू और आयातित, पेटेंटेड और नॉन-पेटेंटेड उन कैंसर दवाओं पर लागू होगा, जो मौजूदा शेड्यूल्ड प्राइस-कंट्रोल व्यवस्था के दायरे से बाहर हैं। सरकार का उद्देश्य दवा सप्लाई चेन में अत्यधिक मार्जिन पर रोक लगाकर जीवनरक्षक इलाज को सस्ता करना और दवाओं की उपलब्धता बनाए रखना है।

सुप्रीम कोर्ट ने उठाया था कीमतों पर सवाल

यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की हालिया चिंता के बाद आया है। 29 सितंबर को जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने एक कैंसर दवा का उदाहरण देते हुए सवाल उठाया था, जो रिटेलर को करीब ₹2,700 में मिल रही थी, लेकिन उसकी MRP ₹27,000 थी। कोर्ट ने समान मार्जिन की संभावना पर विचार करने को कहा था और कॉरपोरेट अस्पतालों की इन-हाउस फार्मेसी से दवा खरीदने की अनिवार्यता पर भी चिंता जताई थी। कोर्ट ने 16% मार्जिन का विकल्प रखा था, लेकिन देशभर में 16% सीमा लगाने का आदेश नहीं दिया। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होनी है।

2019 में भी लागू हो चुका है मॉडल

सरकार ने बताया कि 2019 में NPPA ने 42 गैर-शेड्यूल्ड कैंसर दवाओं पर 30% ट्रेड मार्जिन तय किया था। इससे 526 ब्रांड की MRP औसतन करीब 50% घटी और मरीजों को सालाना अनुमानित ₹984 करोड़ की बचत हुई। सरकार के मुताबिक नए विस्तार से MRP में अधिकतम 70% तक कमी और सालाना करीब ₹2,500 करोड़ की बचत संभव है। मार्च 2026 तक NPPA 131 कैंसर दवाओं के प्रभावी सीलिंग प्राइस तय कर चुका था। इसके अलावा कस्टम ड्यूटी में कटौती और जन औषधि जैसी योजनाओं के जरिए भी कैंसर इलाज को सस्ता करने की कोशिश जारी है।

ये भी पढ़े: उन्नाव में मशाल यात्रा के दौरान हादसा, BJP विधायक बृजेश रावत और कार्यकर्ता घायल


Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

‘BJP को अयोध्या से उम्मीदवार नहीं मिल रहा’, अखिलेश बोले- CM खुद लड़ें चुनाव

Akhilesh Yadav Ayodhya Challenge: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने दो दिवसीय अयोध्या दौरे…

17 minutes ago

यूक्रेन में रूसी हमलों से 30 की मौत, कीव में बिजली संकट गहराया; सर्दी से पहले बढ़ी टेंशन

Russia Ukraine War: यूक्रेन में सर्दियों से पहले रूसी हमले तेज हो गए हैं। पूर्वी…

57 minutes ago

उन्नाव में मशाल यात्रा के दौरान हादसा, BJP विधायक बृजेश रावत और कार्यकर्ता घायल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रधानमंत्री की जनसेवा और सुशासन के 25 साल…

2 hours ago

D2C कॉन्क्लेव में छाए युवा फाउंडर्स, टीनएज उद्यमियों ने सुनाई अपने सफर की कहानी

Delhi: देश में तेजी से बढ़ रहे डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) कारोबार को लेकर नेहरू प्लेस स्थित…

2 hours ago

गुरुग्राम का स्टेडियम बना हरियाणा CM के हेलिकॉप्टर की पार्किंग, एथलीटों की ट्रेनिंग पर लगा ब्रेक

Gurugram: गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का…

3 hours ago

बेटी की मौत से टूटे माता-पिता, बोले- एनकाउंटर काफी नहीं, हत्यारे को होनी चाहिए फांसी

Jhansi: झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में बुधवार को 19 वर्षीय…

3 hours ago