उत्तर प्रदेश

उन्नाव में मशाल यात्रा के दौरान हादसा, BJP विधायक बृजेश रावत और कार्यकर्ता घायल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रधानमंत्री की जनसेवा और सुशासन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर BJP की ओर से आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मशाल यात्रा निकाली गई। गांधीनगर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोहान विधानसभा क्षेत्र से BJP विधायक बृजेश रावत और कार्यकर्ता मिलन पांडे घायल हो गए। प्रधानमंत्री के लाइव टेलीकास्ट के बाद यात्रा शुरू होते ही मशाल में अधिक मात्रा में केमिकल होने के कारण अचानक आग फैल गई। इसकी चपेट में आने से विधायक के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। उनके पास मौजूद उन्नाव की जिला प्रभारी और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी बाल-बाल बच गईं।

जिला अस्पताल में हुआ इलाज

हादसे के तुरंत बाद विधायक बृजेश रावत और मिलन पांडे को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, BJP जिलाध्यक्ष समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपचार के बाद विधायक को घर भेज दिया गया।

बोले विधायक- हाथों की खाल निकल गई

बृजेश रावत ने बताया कि ज्योति मशाल यात्रा के दौरान मशाल में अत्यधिक केमिकल भरा होने से उनके हाथ जल गए। उन्होंने कहा कि जलने के कारण हाथों की खाल निकल गई है। डॉक्टरों ने इंजेक्शन और दवाएं देकर उनका इलाज किया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

ये भी पढ़े: D2C कॉन्क्लेव में छाए युवा फाउंडर्स, टीनएज उद्यमियों ने सुनाई अपने सफर की कहानी

Tanisha Verma

Recent Posts

यूक्रेन में रूसी हमलों से 30 की मौत, कीव में बिजली संकट गहराया; सर्दी से पहले बढ़ी टेंशन

Russia Ukraine War: यूक्रेन में सर्दियों से पहले रूसी हमले तेज हो गए हैं। पूर्वी…

8 minutes ago

कैंसर की दवाओं की कीमत पर लगाम, सरकार ने 30% ट्रेड मार्जिन किया तय; लागत में 70% तक कटौती की उम्मीद

Cancer Drug Trade Margin Cap: केंद्र सरकार ने सभी गैर-शेड्यूल्ड एंटी-कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

30 minutes ago

D2C कॉन्क्लेव में छाए युवा फाउंडर्स, टीनएज उद्यमियों ने सुनाई अपने सफर की कहानी

Delhi: देश में तेजी से बढ़ रहे डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) कारोबार को लेकर नेहरू प्लेस स्थित…

1 hour ago

गुरुग्राम का स्टेडियम बना हरियाणा CM के हेलिकॉप्टर की पार्किंग, एथलीटों की ट्रेनिंग पर लगा ब्रेक

Gurugram: गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का…

2 hours ago

बेटी की मौत से टूटे माता-पिता, बोले- एनकाउंटर काफी नहीं, हत्यारे को होनी चाहिए फांसी

Jhansi: झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में बुधवार को 19 वर्षीय…

2 hours ago

शेयर बाजार में भूचाल: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 1.5% लुढ़का; जानें गिरावट की 5 बड़ी वजहें

Indian Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भारी बिकवाली देखने को मिली।…

3 hours ago