CBSE 12th revaluation Controversy: सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रक्रिया को लेकर विवादों में आई Coempt Edutech को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन का काम फिलहाल इसी कंपनी के जरिए जारी रहेगा। वहीं, बताया जा रहा है कि स्कैनिंग और OSM प्रक्रिया का इस्तेमाल भी यथावत जारी रहेगा।
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि डेटा लीक और साइबर हमलों से बचाव को ध्यान में रखते हुए CBSE ने बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने कोएम्प्ट एडुटेक के सर्वर से सभी जरूरी डेटा को अपने स्वयं के सर्वर पर ट्रांसफर कर लिया है। इसके बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग और तकनीकी प्रोसेसिंग का काम भले ही कोएम्प्ट एडुटेक के जरिए जारी रहेगा, लेकिन छात्रों की व्यक्तिगत जानकारी को स्टोर करने और उस पर पूरा नियंत्रण रखने की जिम्मेदारी अब सीधे CBSE के पास होगी।
CBSE ने इस साल 12वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ऑनलाइन प्रणाली के तहत किया था, जिसके लिए सभी कॉपियों को स्कैन किया गया। इस स्कैनिंग प्रक्रिया का ठेका Coempt Edutech नामक कंपनी को दिया गया था। हालांकि, कई छात्रों ने इस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कुछ उत्तर पुस्तिकाएं धुंधली स्कैन की गईं, कई पेज गायब पाए गए और कुछ मामलों में मोबाइल फोन से स्कैनिंग किए जाने की भी बात सामने आई है। इसके साथ ही यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में भी अनियमितताएं की गई हैं।
अधिकारियों के अनुसार, इस फैसले का उन छात्रों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा जिन्होंने पहले ही सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है। यह पूरी प्रक्रिया मौजूदा OSM प्लेटफॉर्म के जरिए ही जारी रहेगी और उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग व मूल्यांकन का काम पहले की तरह सुचारू रूप से चलता रहेगा। साथ ही संकेत दिए गए हैं कि पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया बिना किसी बाधा के आगे बढ़ती रहेगी और स्कैनिंग एवं मूल्यांकन कार्यों के लिए OSM प्रणाली का उपयोग जारी रहेगा।
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…