दुनिया

खामेनेई की हत्या के बाद CBSE ने मिडिल ईस्ट में 10वीं-12वीं परीक्षाएं टाली

CBSE Board Exams Postponed: मिडिल ईस्ट में सुरक्षा हालात के बिगड़ने के कारण सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सोमवार, 2 मार्च 2026 को बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। बोर्ड ने छात्रों और स्कूलों से कहा है कि वे अपडेट के लिए अपने स्कूलों और आधिकारिक चैनलों से लगातार संपर्क बनाए रखें।

बिगड़ते हालात

मिडिल ईस्ट में हालात तब और गंभीर हो गए जब ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार अमेरिकी नेतृत्व में चलाए गए ऑपरेशन “एपिक फ्यूरी” के तहत तेहरान में हमला किया गया, जिसमें खामेनेई के साथ उनकी बेटी और नाती भी मारे गए। इस हमले में अमेरिका ने ईरानी राजधानी के कई महत्वपूर्ण सैन्य और राजनीतिक केंद्रों को निशाना बनाया।

इस ऑपरेशन का उद्देश्य खामेनेई के नेतृत्व वाले राजनीतिक तंत्र को कमजोर करना और मिडिल ईस्ट में पावर डायनामिक्स को फिर से स्थापित करना बताया जा रहा है। इसके साथ ही, इज़राइल भी ऑपरेशन लायन्स रोअर” के तहत अमेरिका के साथ सैन्य कार्रवाई में शामिल हुआ।

ऐतिहासिक फैसला

सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार इस हमले के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में अमेरिकी और इज़राइली हितों पर हमले की आशंका बढ़ गई है, जिससे छात्रों और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इसी कारण CBSE ने परीक्षा स्थगित करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। बोर्ड मंगलवार, 3 मार्च को स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करेगा और 5 मार्च से होने वाली परीक्षाओं के संबंध में अंतिम फैसला जारी करेगा। इस बीच छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहने और किसी भी आधिकारिक सूचना को गंभीरता से फॉलो करने की सलाह दी गई है।

यह निर्णय मिडिल ईस्ट में तनावपूर्ण परिस्थितियों और वैश्विक सुरक्षा के लिए उत्पन्न खतरे को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

ये भी पढ़ें: ‘पापा के लिए बनाऊंगा रन’, पिता को मुखाग्नि, आंखों में आंसू और फिर मैदान की ओर कदम, रिंकू सिंह जुड़ने टीम से

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

5 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

11 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

29 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

34 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago