जॉब एंड एजुकेशन

CBSE का नया कदम, काउंसलिंग हब एंड स्पोक मॉडल लागू, जानें मुख्य उद्देश्य

CBSE : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू की है। बोर्ड ने काउंसलिंग हब एंड स्पोक स्कूल मॉडल लागू किया है। इस मॉडल का उद्देश्य है कि हर एक बच्चे को सही समय रहते परामर्श सेवाएं और मानसिक स्वास्थ्य़ से जुड़ा सहयोग मिल सके।

जानें मुख्य उद्देश्य

आज के माहौल में बच्चों पर प्रतियोगिता का दबाव, तनाव और चिंता बढ़ रही है। बच्चे अपनी समस्याएं का घर में खुलकर बात नहीं कर पाते है, और कई बच्चे ऐसे होते है जिन्हें पता ही नहीं होता है कि वह क्या चाहते है, क्या उनको करना है। इन विषयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सीबीएसई ने बड़ा कदम लिया है, जिसका छात्रों पर बड़ा असर देखने को मिलेगा।

यह मॉडल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सोच से लिया गया है। शिक्षा सिर्फ किताबों और अंकों तक सीमित न रहकर बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और जीवन कौशल को भी मजबूत करे, इसी विचार पर यह पहल बनाई गई है।

बोर्ड का कहना है कि अब स्कूलों के बीच सहयोगी नेटवर्क बनेगा, जिससे हर स्तर पर छात्रों को समय पर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक सहयोग मिलेगा। इस कदम से न केवल छात्रों तक काउंसलिंग सेवाओं की पहुंच आसान होगी बल्कि स्कूलों की संस्थागत क्षमता भी बढ़ेगी।

इस तरीके से काम करेगा मॉडल

इस मॉडल में दो तरह के स्कूल होंगे -

  • हब स्कूल और स्पोक स्कूल

हब स्कूल 

  • ये मुख्य केंद्र की तरह काम करेंगे। इनके पास अनुभवी काउंसलर और प्रशिक्षित स्वास्थ्य शिक्षक होंगे।

स्पोक स्कूल 

  • ये हब स्कूल से जुड़े रहेंगे और हर महीने तय की गई गतिविधियों को लागू करेंगे।

हब स्कूलों के काउंसलर और स्पोक स्कूलों के काउंसलर मिलकर छात्रों के लिए गतिविधियां चलाएंगे। जैसे – मानसिक स्वास्थ्य पर वर्कशॉप, सहपाठी सीखने की गतिविधियां, ग्रुप काउंसलिंग और ज़रूरत पड़ने पर व्यक्तिगत परामर्श।

ये भी पढ़े : GATE 2026 : परिक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रतिक्रिया शुरु, जानें Exam Date

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

30 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

54 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago