Cover Story Big

CCPA की कार्रवाई: IndiGo, Zepto, Physics Wallah समेत 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जुर्माना

CCPA Dark Patterns Action: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाले 'डार्क पैटर्न' अपनाने पर IndiGo, Zepto, Physics Wallah, FirstCry और SpiceJet समेत नौ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जुर्माना लगाया है। सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि उपभोक्ता मामलों के विभाग ने डिजिटल कारोबार में अनुचित व्यापारिक तरीकों पर रोक लगाने के लिए नियमों को और मजबूत किया है।

क्या हैं डार्क पैटर्न?

Prevention and Regulation of Dark Patterns, 2023 के तहत 13 तरह के भ्रामक डिज़ाइन और यूजर इंटरफेस को प्रतिबंधित किया गया है। इनमें False Urgency, Basket Sneaking, Subscription Trap, Drip Pricing, Confirm Shaming और Trick Questions जैसी तकनीकें शामिल हैं, जिनका उद्देश्य उपभोक्ताओं के निर्णय को प्रभावित करना होता है।

जून 2025 में CCPA ने सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को सेल्फ-ऑडिट करने का निर्देश दिया था। सरकार के मुताबिक, नियमों का उल्लंघन करने वाले प्लेटफॉर्म से अब तक करीब 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।

Zepto और Physics Wallah पर क्यों हुई कार्रवाई?

CCPA ने Zepto Marketplace पर 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जांच में पाया गया कि प्लेटफॉर्म शुरुआत में कम कीमत दिखाता था, लेकिन बाद में हैंडलिंग चार्ज और मेंबरशिप फीस जोड़ देता था। नियामक ने इसे Drip Pricing और Basket Sneaking माना। सरकार ने बताया कि Zepto ने अब इस व्यवस्था को बंद कर दिया है।

वहीं Physics Wallah पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया क्योंकि PW Foundation के लिए 10 रुपये का दान पहले से चयनित रहता था और भावनात्मक संदेशों के जरिए उपभोक्ताओं को इसे हटाने से हतोत्साहित किया जाता था। मुफ्त कोर्स के लिए अनिवार्य रूप से व्यक्तिगत जानकारी मांगने पर भी आपत्ति जताई गई। कंपनी ने जुर्माना जमा कर डार्क पैटर्न हटा दिया है।

IndiGo समेत अन्य कंपनियों पर भी कार्रवाई

CCPA की आपत्ति के बाद IndiGo ने अपने मोबाइल ऐप में "No I will take risk" की जगह "No, I will not add to the trip" विकल्प दिया। BookMyShow को भी BookASmile के लिए पहले से टिक किए गए ₹1 के दान विकल्प को हटाने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा FirstCry (₹2 लाख), PharmaEasy (₹1 लाख), McAfee (₹1 लाख), SpiceJet (₹1 लाख) और Anuj Jindal (₹3 लाख) पर भी जुर्माना लगाया गया। इन प्लेटफॉर्म पर छिपे शुल्क, जबरन सब्सक्रिप्शन, भ्रामक काउंटडाउन टाइमर और गुमराह करने वाले सब्सक्रिप्शन रिन्यूअल विकल्प जैसे डार्क पैटर्न अपनाने के आरोप पाए गए।

ये भी पढ़े: दुबई में गैस सिलेंडर विस्फोट में केरल के युवक की मौत, 8 महीने पहले ही नौकरी के लिए गया था विदेश

Tanisha Verma

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

42 minutes ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

1 hour ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago