Others

“CCTV से साफ हो सच!” बंगाल चुनाव काउंटिंग पर अखिलेश यादव पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

West Bengal News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस की हार के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट से चुनाव प्रक्रिया पर संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने मतगणना की CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की अपील करते हुए नतीजों पर चिंता जताई है। इसी कड़ी में अखिलेश यादव 6 मई को कोलकाता में ममता बनर्जी से मुलाकात करने भी जा रहे हैं, जिससे राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

अखिलेश ने कहा- ममता बनर्जी को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं

बंगाल चुनाव को लेकर बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और मतगणना के CCTV फुटेज सार्वजनिक किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं पश्चिम बंगाल जा रहा हूं।” टीएमसी प्रमुख के इस्तीफा न देने के सवाल पर उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में धांधली और वोटों की लूट हुई है, ऐसे में ममता बनर्जी को इस्तीफा देने की कोई जरूरत नहीं है। अखिलेश यादव की यह टिप्पणी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद आई है। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का समर्थन किया था।

चुनाव में बीजेपी को मिली है 207 सीटें

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार करते हुए चुनाव नतीजों को जनादेश नहीं, बल्कि साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी भाजपा से नहीं, बल्कि चुनाव आयोग से लड़ रही थी। 294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 207 सीट जीतकर बहुमत हासिल करने और टीएमसी के 15 साल के शासन के अंत के बाद बनर्जी का यह रुख राज्य में राजनीतिक टकराव को और बढ़ा सकता है।

Sunil Gupta

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

12 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

42 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago