Cover Story Featured

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की तैयारी में विपक्ष, संसद में ला सकता है नोटिस

Opposition Plans To Bring Notice Against CEC: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक के पास ना होने पर विपक्षी पार्टियां अब मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। सीईसी को पद से हटाने के लिए संसद में नया नोटिस लाने पर विचार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के भीतर इस मुद्दे पर मंथन चल रहा है और नए प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया जा रहा है।

विपक्षी पार्टियां नोटिस तैयार करने में जुटी

रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के कम से कम पांच सांसद नए नोटिस का मसौदा तैयार करने में जुटे हैं। सूत्रों के अनुसार, अभी यह तय नहीं हुआ है कि नोटिस किस सदन में पेश किया जाएगा, लेकिन विपक्षी नेता इस पर ज्यादा से ज्यादा सांसदों के हस्ताक्षर जुटाने की कोशिश में हैं। इसके लिए करीब 200 सांसदों का समर्थन हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

पिछले महीने दोनों सदन को दिया था नोटिस

पिछले महीने विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए लोकसभा और राज्यसभा दोनों में नोटिस दिया था। 6 अप्रैल को राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस नोटिस को खारिज कर दिया था। इस पर लोकसभा के 130 और राज्यसभा के 63 विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर थे। नोटिस में ज्ञानेश कुमार पर सरकार के इशारों पर काम करने समेत कई आरोप लगाए गए थे।



Sunil Gupta

Recent Posts

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

19 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago