उत्तराखंड

Chamoli cloudburst : चमोली में कुदरत का कहर; घर तबाह, लोग लापता, नंदानगर दहला

Chamoli cloudburst:  चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में बुधवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। घटना में तीन गांव प्रभावित हुए हैं, जहां घर और गौशालाएं मलबे में दब गईं। प्रशासन के मुताबिक अब तक 12 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से अधिक भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

सबसे ज्यादा नुकसान कुंतरी गांव में

सबसे गंभीर स्थिति ग्राम कुंतरी लगा फाली में है, जहां 8 लोग लापता हैं और 15 से 20 भवन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। देर रात करीब तीन बजे भारी बारिश के दौरान अचानक मलबा घरों पर आ गिरा, जिससे लोग नींद में ही दब गए।

Chamoli cloudburst

राहत-बचाव कार्य जारी

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, डीडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं। अब तक 200 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हालांकि, सड़कों के बंद होने और भूस्खलन के कारण टीमों को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है और कई जगह पैदल मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है।

Chamoli cloudburst

मलबे से तीन लोगों को निकाला

पुलिस और डीडीआरएफ की टीमों ने मलबे से दो महिलाओं और एक बच्चे को जिंदा बाहर निकाला। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में किया जा रहा है।

Chamoli cloudburst

अन्य प्रभावित गांव

ग्राम कुंतरी सरपाणी: 2 लोग लापता, दो भवन ध्वस्त, 100 ग्रामीण सुरक्षित निकाले गए।

ग्राम धुर्मा: मोक्ष नदी के उफान पर आने से 2 लोग लापता, करीब 10 मकानों को नुकसान।

आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि लापता लोगों की तलाश और प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं।

 

Kajal Sharma

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

47 minutes ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

1 hour ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago