Chandra Grahan 2025
Chandra Grahan 2025 : इस साल 2025 का चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, रविवार को लग रहा है। इसकी अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी। रविवार की रात 9 बजकर 57 मिनट पर कुंभ राशि में चल रहे चंद्रमा को चंद्रग्रहण लगेगा। इस दौरान शतभिषा उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से चंद्रमा का संचार होगा। यहां चंद्रमा के साथ राहु रहने वाले हैं।
इस चंद्र ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 57 मिनट से होगी और इसका समापन अर्धरात्रि 1 बजकर 26 मिनट पर होगा। इस ग्रहण का पीक टाइम रात 11 बजकर 42 मिनट रहेगा।
चंद्रग्रहण की यह खगोलीय घटना एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका में भी पूर्ण रूप से देखी जा सकेगी, जबकि अमेरिका में केवल लाइव स्ट्रीम के माध्यम से देखा जा सकेगा.
सनातन परंपरा के अनुसार किसी भी ग्रहण से लगभग 9 घंटे पूर्व सूतक काल प्रारंभ होता है. इस साल लगने जा रहे चंद्रग्रहण वाले दिन दोपहर 12:57 से यह सूतक लग जाएगा. ध्यान रहे कि सूतक की समाप्ति ग्रहण के साथ ही होती है. हिंदू मान्यता के अनुसार ग्रहण की अवधि में पूजा, भोजन, खाने-पीने, धार्लीय उपकरण (जैसे चाकू, कैंची), मूर्तियों का स्पर्श आदि वर्जित होते हैं. गर्भवती महिलाओं, बुज़ुर्गों, बच्चों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता रहती है. ग्रहण के दौरान घर से बाहर निकलने और धारदार औजारों का प्रयोग करने से बचना चाहिए.
7 सितंबर को जब चंद्र ग्रहण की शुरुआत हो तो उस समय भूल से भी खाना खाने से बचें और सोने से बचें. बल्कि, इस दिन भगवान ध्यान करें या भगवद् गीता, विष्णु सहस्रनाम या रामचरितमानस जैसे पवित्र ग्रंथ पढ़ें. मान्यतानुसार, ग्रहण का समय भगवान से प्रार्थना के लिए बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है.
ये भी पढ़े : Ganapati Visarjan 2025 : गणपति विसर्जन में इन बातों पर रखें विशेष ध्यान, जानें शुभ मुहूर्त
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…