अध्यात्म

Chandra Grahan 2026 : कब लग रहा है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें तिथि और सभी नियम

Chandra Grahan 2026: धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से चंद्र और सूर्य ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। हर साल सूर्य और चंद्रमा पर ग्रहण लगता है, और इसे अशुभ समय माना जाता है। इस साल फाल्गुन माह की अमावस्या पर सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया, इसलिए सूतक काल भी नहीं माना गया। अब इसी फाल्गुन माह में 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लगेगा, जो साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक काल भी लागू होगा।

चंद्र ग्रहण 2026 का समय

प्रारंभ: दोपहर 03:20 बजे

समापन: शाम 06:47 बजे

स्थिति: सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में

ग्रहण की कुल अवधि 03 घंटे 27 मिनट होगी, और इसे धार्मिक नियमों के अनुसार गंभीरता से देखा जाता है।

चंद्र ग्रहण का सूतक काल

चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से लगभग 09 घंटे पहले शुरू होता है। इस बार सूतक काल सुबह 06:20 बजे से शुरू होकर शाम 06:47 बजे ग्रहण समाप्त होने के साथ ही खत्म हो जाएगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें?

ग्रहण शुरू होने से पहले मंदिर और पूजा स्थल को परदे से ढक दें।

अपने ईष्टदेव के मंत्रों का जाप करें।

खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें, ताकि ग्रहण के बाद सुरक्षित रूप से भोजन किया जा सके।

ग्रहण के समय ब्रह्मचर्य का पालन करें।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें?

ग्रहण के सूतक काल में कोई भी पूजा-पाठ न करें।

घर से बाहर न निकलें और न ही ग्रहण को नंगी आंखों से देखें।

सूतक काल में भोजन न बनाएं और न खाएं।

गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें।

बिस्तर पर न लेटें और सोने से बचें।

ये भी पढ़ें: Holashtak 2026: आज से होलाष्‍टक शुरू, भूलकर भी न करें ये काम; वरना हो सकता है नुकसान

Deepika Gupta

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

16 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

16 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

17 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

17 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

17 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

17 hours ago