Breaking

समंदर में पवन हंस हेलीकॉप्टर की कराई गई आपात लैंडिंग, रेस्क्यू जारी

Helicopter Makes Emergency Landing at Sea: मंगलवार को पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर जा रहे पवन हंस हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के बाद समंदर के पानी में आपात लैंडिंग कराई गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर हेलीकॉप्टर को पानी से निकालने की कोशिश की जा रही है।

हेलीकॉप्टर में 7 लोग थे सवार

पोर्ट ब्लेयर से उड़ान भरने के बाद, पवन हंस हेलीकॉप्टर सुबह करीब 9:30 बजे मायाबंदर के पास समंदर में आपात लैंडिंग कराई। कंपनी ने इस घटना को "शॉर्ट लैंडिंग इंसिडेंट" बताया है। पवन हंस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "आज सुबह करीब 9:30 बजे, मायाबंदर के पास पवन हंस के एक हेलीकॉप्टर की शॉर्ट लैंडिंग हुई। हेलीकॉप्टर ने पोर्ट ब्लेयर से दो क्रू सदस्यों और पांच यात्रियों के साथ उड़ान भरी थी। सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरने और तकनीकी खराबी के तुरंत बाद समंदर में आपात लैंडिग हुई। इस दौरान हेलीकॉप्टर पानी में यात्री के साथ समा गया। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दावा किया गया है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

Anamika Anand

Recent Posts

मेरठ में पटाखे की तेज आवाज से घबराया 6 साल का हर्ष, घर में गिरने से हो गई मौत

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिवाली की रात पटाखे की तेज आवाज एक छह…

12 minutes ago

तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों से 22.10 करोड़ की साइबर ठगी, तीन जिलों में मची खलबली

Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की कथित साइबर…

39 minutes ago

रूस ने 450 KM रेंज वाले हथियार से लैस किया MI-28NM नाइट हंटर, जेलेंस्की की बढ़ी चिंता

Russia Dan-T Loitering Munition: रूस ने यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच अपनी लंबी…

1 hour ago

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की बड़ी कार्रवाई का दावा, दुश्मन के नेविगेशन सिस्टम किए तबाह

Iran Hormuz Strait Navigation System: होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा…

2 hours ago

सोनिया गांधी के सामने प्रणब मुखर्जी ने जताई थी PM बनने की इच्छा? संस्मरण में किया खुलासा

Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन…

2 hours ago