मनोरंजन

Subedaar के ट्रेलर में अनिल कपूर का दिखा दमदार अंदाज, फैंस ने की जमकर तारीफ

Subedaar Trailer: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर हमेशा अपनी एक्टिंग और करिश्माई लुक से दर्शकों का दिल जीतते आए हैं। अब वह ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर धमाका करने को तैयार हैं। सोमवार को उनकी अपकमिंग फिल्म 'सूबेदार' का ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें अनिल का लुक, एक्शन और अंदाज देखकर फैंस चौंक सकते हैं।

'सूबेदार' ट्रेलर: एक्शन और इमोशन की भरपूर डोज

'सूबेदार' एक एक्शन-पैक फिल्म है, लेकिन इसके साथ इमोशनल कहानी भी दर्शकों को बांधे रखती है। फिल्म में लीड रोल में अनिल कपूर, मोना सिंह और राधिका मदान हैं।

अनिल कपूर इस फिल्म में रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं, जो एक ऐसे शहर में आते हैं जहां गुंडाराज फैला हुआ है। मोना सिंह खनन माफिया की महिला दीदी की भूमिका में हैं, जिनका भाई निर्दयी है। कहानी तब मोड़ लेती है जब सूबेदार का सामना उनके खिलाफ होता है और शुरू होता है मार-धाड़ और एक्शन का खेल। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है और अनिल कपूर खुद इस प्रोजेक्ट के को-प्रोड्यूसर भी हैं।

रिलीज डेट और ओटीटी स्ट्रीमिंग

फिल्म 'सूबेदार' 5 मार्च 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। ट्रेलर के साथ मेकर्स ने रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है। फिल्म में फैसल शेख और सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अनिल कपूर के और प्रोजेक्ट्स

'सूबेदार' के अलावा अनिल कपूर कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। पिछले साल वह फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए थे। इस साल उनकी फिल्में 'अल्फा' और 'किंग' भी रिलीज होंगी, जिसमें अनिल के अलावा कई नामी कलाकार भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह पहुंचे कर्नाटक हाई कोर्ट, कंतारा विवाद में FIR रद्द कराने की मांग की

Deepika Gupta

Recent Posts

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

11 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

28 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

15 hours ago