अध्यात्म

चंद्र ग्रहण समाप्त होते ही करें ये काम, घर में आाएगी सकारात्मक ऊर्जा

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण को धार्मिक दृष्टि से संवेदनशील समय माना जाता है। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, इसलिए सूतक काल में पूजा-पाठ और शुभ कार्य रोक दिए जाते हैं। जब ग्रहण समाप्त हो जाता है, तब घर और मंदिर की शुद्धि करना आवश्यक माना जाता है, ताकि सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके।

सबसे पहले करें स्नान

ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद स्नान करना शुभ माना जाता है। यदि संभव हो तो गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इससे शरीर और मन की शुद्धि होती है। साफ और धुले हुए वस्त्र धारण करें।

घर की सफाई और गंगाजल का छिड़काव

पूरे घर में झाड़ू-पोंछा करें, मुख्य द्वार और पूजा स्थल को विशेष रूप से साफ करें ,यह प्रक्रिया नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का प्रतीक मानी जाती है।

मंदिर की शुद्धि कैसे करें

घर के मंदिर को साफ कपड़े से पोंछें। देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को हल्के गीले कपड़े से साफ करें। दीपक जलाकर धूप-अगरबत्ती दिखाएं।

भोजन की शुद्धि

ग्रहण से पहले बनाए गए भोजन को ग्रहण के बाद उपयोग न करने की मान्यता है। ताजा भोजन तैयार करें और पहले भगवान को भोग लगाएं। यदि पहले से रखे भोजन में तुलसी पत्र डाला गया हो, तो उसे शुद्ध माना जाता है।

दान और पूजा

ग्रहण के बाद जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें। यह पुण्य फल देने वाला माना जाता है। साथ ही, परिवार के साथ मिलकर संक्षिप्त पूजा और आरती करें।

चंद्र ग्रहण 2026 के बाद घर और मंदिर की शुद्धि करना धार्मिक परंपराओं का अहम हिस्सा है। स्नान, सफाई, गंगाजल छिड़काव और मंत्र जाप से सकारात्मक ऊर्जा लौटने की मान्यता है। श्रद्धा और नियमों के साथ किए गए ये छोटे-छोटे कदम घर में शांति और पवित्रता बनाए रखने में सहायक माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें: सबसे पहले महाकाल के दरबार में होती है होलिका दहन, क्या है इसके पीछे की मान्यता

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago