देश

Pension Rule Change: पेंशन योजनाओं के बदले नियम , NPS, UPS और APY में 1 अक्टूबर से क्या होगा नया?

Pension Rule Change : पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS), यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS), अटल पेंशन योजना (APY) और NPS-लाइट से जुड़े शुल्क ढांचे में बड़े बदलाव किए हैं।

बता दें कि ये नए नियम 1 अक्टूबर 2025 से लागू होने जा रहे है। जो जून 2020 के पुराने शुल्कों की जगह लेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि कई मामलों में शुल्क कम होने से निवेशकों की जेब पर बोझ घटेगा और उनका अधिक योगदान निवेश में लगेगा।

इस बदलाव के लिए लाखों की संख्या में पेशनर्स प्रभावित होंगे। आईए जानते है किस-किस में क्या बदलाव होंगे…

NPS और UPS अकाउंट पर चार्ज

  • सरकारी कर्मचारियों को अब NPS और UPS अकाउंट पर कुछ चार्ज देने होंगे।
  • नया PRAN खोलने पर E-PRAN किट के लिए 18 रुपये और फिजिकल PRAN कार्ड के लिए 40 रुपये लगेंगे।
  • हर साल अकाउंट चलाने (मेंटेनेंस) का चार्ज 100 रुपये होगा।
  • जिन अकाउंट्स में बैलेंस शून्य (0) होगा, उनसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
  • सरकारी कर्मचारियों को PRAN खोलने पर सिर्फ 15 रुपये और सालाना मेंटेनेंस पर 15 रुपये देना होगा।
  • ट्रांजेक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।

अटल पेंशन योजना (APY) और NPS-लाइट के लिए भी चार्ज का नियम सरल

  • इन अकाउंट्स पर PRAN खोलने का चार्ज 15 रुपये होगा।
  • सालाना मेंटेनेंस चार्ज भी 15 रुपये रखा गया है।
  • ट्रांजेक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।
  • इसका मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग कम खर्च में पेंशन योजना से जुड़ सकें।

NPS और NPS वात्सल्या योजना के लिए नया चार्ज स्ट्रक्चर

अब NPS और NPS वात्सल्या योजना के तहत अकाउंट खोलने वालों को नया शुल्क देना होगा।

  • PRAN खोलते समय
    • ई-PRAN किट: 18 रुपये
    • फिजिकल PRAN कार्ड: 40 रुपये
  • ट्रांजेक्शन चार्ज: 0 रुपये

सालाना मेंटेनेंस चार्ज अकाउंट में बचे पैसे के आधार पर तय होगा:

  • 1 लाख रुपये तक: कोई चार्ज नहीं
  • 1 लाख – 2 लाख रुपये: 100 रुपये
  • 2 लाख – 10 लाख रुपये: 150 रुपये
  • 10 लाख – 25 लाख रुपये: 300 रुपये
  • 25 लाख – 50 लाख रुपये: 400 रुपये
  • 50 लाख रुपये से अधिक: 500 रुपये

पीएफआरडीए (PFRDA) ने कहा है कि ये चार्ज ऊपरी सीमा हैं। यानी क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां (CRA) इससे ज्यादा चार्ज नहीं ले सकतीं। वे चाहें तो इससे कम चार्ज ले सकती हैं, लेकिन अगले स्लैब की तय सीमा से नीचे नहीं जा सकतीं

Kajal Sharma

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

14 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

16 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

16 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

16 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

16 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

17 hours ago