देश

IndiGo Flight Cancel: चेन्नई–चंडीगढ़ में उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए राहत के कदम, जानें दिल्ली एयरपोर्ट अपडेट

IndiGo Flight Cancel:  6 दिसंबर की सुबह देशभर के एयर यात्रियों के लिए थोड़ी राहत मिली। इंडिगो ने ज्यादातर एयरपोर्ट से अपनी उड़ान सेवाएं फिर से चालू कर दीं। कई घंटे की उथल-पुथल और उड़ानों के रद्द होने के बाद अब उड़ानें तो चल रही हैं, लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं मानी जा रही। इंडिगो ने बताया कि ऑपरेशन पूरी तरह ठीक होने में कुछ और दिन लग सकते हैं और उम्मीद है कि 10 से 15 दिसंबर के बीच शेड्यूल स्थिर हो सकेगा।

उड़ानें दोबारा शुरू हो चुकी हैं, लेकिन यात्रियों की परेशानियां अभी भी खत्म नहीं हुई हैं। कई लोगों को रिफंड नहीं मिला है और रीबुकिंग में बार-बार दिक्कत आ रही है। इंडिगो की ऐप और वेबसाइट धीमी चल रही हैं, जिससे टिकट बदलना या अपडेट देखना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा, उड़ानों का समय लगातार बदल रहा है, जिससे स्टेशन और एयरपोर्ट पर यात्रियों में भ्रम और परेशानी बनी हुई है।

इंडिगो संकट में अन्य एयरलाइनों ने हाथ बढ़ाया

इंडिगो की तकनीकी परेशानी के बाद अन्य एयरलाइनों ने यात्रियों की मदद की। स्पाइसजेट ने कुछ नए रूट्स पर अतिरिक्त उड़ानें शुरू कीं। एयर इंडिया ने भी भीड़ वाले मार्गों पर अपनी उड़ानों की संख्या बढ़ाई। इससे कई फंसे हुए यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान मिल गई और उन्हें दिल्ली या अन्य शहरों तक पहुंचने में मदद मिली।

रेलवे बना सबसे बड़ी राहत

हवाई सेवाओं में गड़बड़ी के कारण रेलवे पर भीड़ बढ़ गई और टिकटें मिनटों में भरने लगीं। इस समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई रूट्स पर अतिरिक्त कोच लगाए और स्पेशल ट्रेनें चलाईं। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को अचानक बढ़ी भीड़ में भी राहत मिल सकी।

नागर विमानन मंत्रालय ने स्थिति को गंभीर मानकर 24 घंटे कंट्रोल रूम चालू किया है। DGCA लगातार सभी एयरलाइनों से जानकारी ले रहा है। टिकट किराए बढ़ने से रोकने के लिए भी कड़ी निगरानी की जा रही है। मंत्रालय का मुख्य उद्देश्य है यात्रियों को परेशानी से बचाना और उड़ानों को जल्द से जल्द नियमित करना।

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

अगले कुछ दिनों में उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है। कई उड़ानें सीमित संख्या में चलाई जाएंगी। रिफंड और रीबुकिंग की प्रक्रिया सामान्य होने में कुछ समय लग सकता है। फिलहाल इंडिगो की सेवाएं धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं, लेकिन पूरी तरह सामान्य होने में कुछ और दिन लग सकते हैं।

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की स्थिति

आज तिरुवनंतपुरम में इंडिगो की 22 घरेलू उड़ानें थीं, जिनमें 11 आगमन और 11 प्रस्थान शामिल हैं। इसके अलावा 4 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें थीं, जिनमें 2 आगमन और 2 प्रस्थान शामिल हैं। इनमें से 6 घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिनमें 3 आगमन और 3 प्रस्थान थे।

चेन्नई और चंडीगढ़ एयरपोर्ट की स्थिति

  • चेन्नई एयरपोर्ट: 48 इंडिगो उड़ानें रद्द, जिनमें 28 प्रस्थान और 20 आगमन शामिल हैं।
  • चंडीगढ़ एयरपोर्ट: आज 10 उड़ानें रद्द, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
Kajal Sharma

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

57 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago