Cover Story Global

छतरपुर अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! कचरा वाहन से शव ले जाने का VIDEO वायरल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

Chhatarpur: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शव को कचरा वाहन के जरिए ले जाने का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. आर.पी. गुप्ता ने घटना को गंभीरता से लेते हुए बड़ामलहरा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) से पूरे मामले की विस्तृत लिखित रिपोर्ट मांगी है। CMHO ने फोन पर भी BMO से जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

शव वाहन नहीं मिलने पर उठे सवाल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजनों ने शव ले जाने के लिए नगर पालिका के शव वाहन को बुलाया था। हालांकि, वाहन समय पर उपलब्ध नहीं हो सका। इसके बाद किन परिस्थितियों में शव को कचरा वाहन से ले जाया गया, स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच कर रहा है। घटना ने स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि निर्धारित शव वाहन उपलब्ध नहीं होने पर परिजनों को कचरा वाहन का सहारा क्यों लेना पड़ा।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

CMHO डॉ. गुप्ता ने बताया कि शासन ने हर जिले के लिए दो शव वाहन उपलब्ध कराए हैं, जिनका संचालन जिला मुख्यालय से होता है। ऐसे में वाहन उपलब्ध कराने में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। विभाग फिलहाल BMO की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। रिपोर्ट में घटना की परिस्थितियों, शव वाहन की उपलब्धता और उसके समय पर नहीं पहुंचने समेत अन्य पहलुओं की जानकारी होगी। जांच में स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी गंभीर चूक सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर मामले की पड़ताल जारी है।

ये भी पढ़े: सिद्धिविनायक मंदिर चढ़ावा विवाद: CM फडणवीस ने 5 साल के रिकॉर्ड की जांच के दिए आदेश

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago