Ramesh Mhatre bail: महाराष्ट्र के कल्याण-डोंबिवली स्थित शास्त्री नगर म्युनिसिपल अस्पताल में डॉक्टरों से कथित मारपीट के आरोपी शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने शर्त रखी है कि चार्जशीट दाखिल होने तक म्हात्रे और अन्य आरोपी महाराष्ट्र से बाहर रहेंगे। जमानत के बाद म्हात्रे को कल्याण की आधारवाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है और वह जल्द लौटेंगे। आरोपी गोवा के अंजुना में रहेंगे।
घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया था। वीडियो में म्हात्रे कथित तौर पर डॉक्टरों से बदसलूकी करते नजर आए। डॉक्टरों के विरोध और बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने कार्रवाई की।
अस्पताल के अनुसार, एक महिला ने सीजेरियन से बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे की गर्दन में नाल दो बार लिपटी होने के कारण उसे विशेष इलाज की जरूरत थी, लेकिन अस्पताल का NICU पहले से भरा था। डॉक्टरों ने परिवार को बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजनों ने रमेश म्हात्रे से संपर्क किया। डॉक्टर दूसरे मरीजों के इलाज में व्यस्त होने के कारण उनका फोन नहीं उठा सके। आरोप है कि नाराज म्हात्रे साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे और बहस के बाद डॉक्टरों से मारपीट की।
ये भी पढ़े: छतरपुर अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! कचरा वाहन से शव ले जाने का VIDEO वायरल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…