Breaking

छठी बार मां बनी Seema Haider, अब क्या होगा बच्चे का नाम?

Seema Haider: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मंगलवार को उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में अपने बेटे को जन्म दिया। अस्पताल के अनुसार जच्चा और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। परिवार में खुशियों का माहौल है और घर-घर मिठाइयां बांटी गईं। अब सवाल यह है कि नवजात का नाम क्या रखा जाएगा।

बेटे का जन्म और परिवार का विस्तार

जानकारी के अनुसार, यह सीमा हैदर का दूसरा बच्चा है। इससे पहले 18 मार्च 2025 को उन्होंने बेटी का जन्म दिया था। करीब 11 महीने के अंतराल के बाद अब उनके परिवार में एक नया सदस्य जुड़ गया है। बेटे के जन्म के साथ ही सीमा के कुल छह बच्चे हो गए हैं। इनमें से चार बच्चे उनके पूर्व पति गुलाम हैदर के हैं, जबकि दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा सचिन मीणा के साथ जन्मे हैं।

सीमा हैदर के बच्चे

सीमा हैदर के सबसे बड़े चार बच्चे पाकिस्तान में उनके पूर्व पति से हुए थे। सबसे बड़ी बेटी का नाम प्रियंका, बेटों के नाम राज और रजत, और छोटी बेटी का नाम प्रिया है। भारत आने के बाद उनके और सचिन मीणा की बेटी का जन्म 18 मार्च 2024 को हुआ, जिसका नाम उन्होंने भारती रखा, जिसे वह प्यार से मीरा बुलाती हैं।

पाकिस्तान से भारत आने की कहानी

सीमा पहले से चार बच्चों की मां थीं और भारत आने के समय उन्हें अपने सभी चार बच्चों के साथ लाना पड़ा। बाद में उन्होंने ग्रेटर नोएडा निवासी सचिन मीणा के साथ जीवन शुरू किया। दोनों की मुलाकात ऑनलाइन गेम के जरिए हुई थी। सीमा ने नेपाल के रास्ते भारत प्रवेश किया था और इसके बाद उनका मामला सुर्खियों में रहा।

सोशल मीडिया पर सक्रिय

सीमा और सचिन दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वे नियमित रूप से अपने पारिवारिक जीवन से जुड़े वीडियो साझा करते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर भी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं।

नवजात के स्वागत में खुशियां

परिवार ने नवजात के स्वास्थ्य को लेकर संतोष जताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और घर में जश्न का माहौल है। हाल ही में दोनों ने नया मकान भी बनाया है, जिससे उनकी चर्चा लगातार बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: एक-दो नहीं, पूरे 50 फाइटर जेट्स तैनात, अमेरिका ने ईरान के खिलाफ की बड़ी सैन्य तैयारी

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago