Rajya Sabha elections 2026: चुनाव आयोग ने बुधवार को 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराने की घोषणा की। मतदान 16 मार्च को होगा और उसी दिन शाम को मतों की गिनती भी कर ली जाएगी। ये सीटें अप्रैल 2026 में खाली होने वाली हैं और महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में फैली हुई हैं।
इस बार जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उनमें शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंहवी, टीएमसी के साकेत गोखले और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं। इन सीटों पर पिछली बार 2020 में चुनाव हुए थे।
2020 के चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगियों ने असम, बिहार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बढ़त बनाई थी। महाराष्ट्र में सीटें भाजपा, शिवसेना (तब अविभाजित), एनसीपी और कांग्रेस के बीच बंटी थीं। तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन ने बढ़त हासिल की, पश्चिम बंगाल में टीएमसी मजबूत रही, जबकि ओडिशा में बीजेडी ने अधिकांश सीटें जीतीं।
चुनाव आयोग के अनुसार चुनाव अधिसूचना 26 फरवरी को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 5 मार्च है. नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 मार्च है। मतदान की तारीख 16 मार्च रखी गई है, जबकि वोटों की गिनती उसी दिन शाम पांच से से शुरू होगी और परिणाम आने तक जारी रहेगी.
आयोग ने मतदान प्रक्रिया के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। विधायकों को मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के लिए केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंगनी रंग के निर्धारित स्केच पेन का ही इस्तेमाल करना होगा। किसी अन्य पेन से किया गया मतदान मान्य नहीं होगा। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी।
37 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव से उच्च सदन की तस्वीर बदली-बदली नजर आएगी. एक तरफ एनडीए का कुनबा बढ़ेगा. वहीं विपक्ष की सीटों में कमी आ सकती है. कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कार्यकाल भी इसी वर्ष खत्म हो रहा है.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…