Breaking

छत्तीसगढ़ में 7 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोप, झाड़ियों में मिला शव, खोजी कुत्ते की मदद से आरोपी गिरफ्तार

Korba: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सात वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने 42 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बच्ची 19 अक्टूबर की शाम से लापता थी। तीन दिन बाद गुरुवार सुबह उसका शव राजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र में एक पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों से बरामद हुआ।

किराना दुकान जाने के बाद हुई थी लापता

पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम बच्ची पास की किराना दुकान से सामान खरीदने निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची के पिता चार महीने पहले अपने चार बच्चों के साथ सक्ती जिले से राजगामार आए थे। वह परिवार का पालन-पोषण करने के लिए पोल्ट्री फार्म में काम करते थे।

खोजी कुत्ते की मदद से आरोपी गिरफ्तार

गुरुवार सुबह पुलिस को पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद फॉरेंसिक टीम और खोजी कुत्ते को घटनास्थल पर बुलाया गया।

पुलिस के अनुसार, खोजी कुत्ते की मदद से जांच टीम रावणभाठा इलाके में संदिग्ध के घर तक पहुंची। इसके बाद 42 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: पुलिस और आयोजकों के बीच कई बैठकों के बाद दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी

Tanisha Verma

Recent Posts

दिल्ली-NCR की हवा हुई खराब, नोएडा में AQI 270 के पार, यमुना में तैरता दिखा जहरीला झाग

Delhi NCR Air Pollution AQI: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा…

35 minutes ago

वानुआतू में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 25 सेकंड के अंतराल पर दो बार कांपी धरती

Vanuatu: दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश वानुआतू में शनिवार, 24 अक्टूबर को भूकंप…

58 minutes ago

‘फिर चला सकते हैं ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, खाड़ी की इंटरनेट केबलों पर हमले की धमकी

Trump Iran War Military Strike Threat: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान के…

1 hour ago

दाऊद के भाई इकबाल कासकर के मामले में ED का एक्शन, ठाणे के फ्लैट पर फिर कब्जा

Iqbal Kaskar Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर…

12 hours ago