Mika Singh: गायक दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल के बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दलेर मेहंदी के भाई और गायक मीका सिंह इस मामले में लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील की है कि वह मंत्री सुबोध उनियाल से दलेर मेहंदी के लिए माफी मांगने को कहें।
मीका सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मामले को लेकर उनसे खुद फोन पर बात की थी। मीका ने उनकी पहल की सराहना की और उन्हें सरल स्वभाव का व्यक्ति बताया। हालांकि, मीका अपनी मांग पर कायम हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गुजारिश की कि वह सुबोध उनियाल से एक छोटा-सा वीडियो बनाकर अपना बयान स्पष्ट करने और दलेर मेहंदी से माफी मांगने को कहें। मीका के मुताबिक, मंत्री को दलेर मेहंदी से इस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने गायक पर प्रस्तुति के दौरान नशे में होने का आरोप लगाया था। मीका ने उम्मीद जताई कि इस छोटे से कदम से विवाद खत्म हो सकता है और उनके भाई की प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
इस विवाद के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पहल की थी। उन्होंने बताया था कि दलेर मेहंदी से जुड़े मामले को लेकर उनकी मीका सिंह से बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री का कहना था कि इस मामले में हुई गलतफहमी को आपसी बातचीत से दूर किया जाना चाहिए। मीका सिंह ने मुख्यमंत्री की पहल का स्वागत किया, लेकिन साथ ही मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की अपनी मांग भी दोहराई। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाया जाता है।
नवरात्रि के दौरान दलेर मेहंदी उत्तराखंड में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत ठीक नहीं होने की बात सामने आई। इसके बाद मंत्री सुबोध उनियाल ने उन पर शराब पीकर प्रस्तुति देने का आरोप लगाया था। मंत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नाराजगी देखने को मिली। मीका सिंह भी अपने भाई के समर्थन में सामने आए और लगातार मंत्री से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, इस विवाद में सबकी नजरें मंत्री सुबोध उनियाल की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।
ये भी पढ़ें: एक के बाद एक भूकंप से कांपी धरती, तिब्बत में 16 की मौत; 3 देशों में भी महसूस हुए झटके
Vanuatu: दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश वानुआतू में शनिवार, 24 अक्टूबर को भूकंप…
Trump Iran War Military Strike Threat: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान के…
Iqbal Kaskar Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर…
Tu Hai Meri Kiran Review: प्यार, जुनून और रहस्य के मेल से बनी फिल्म ‘तू…
Doosra Movie Review: क्रिकेट के मैदान पर मिली एक ऐतिहासिक जीत किसी की जिंदगी बदलने…
Jordan Church Shooting: जॉर्डन के कराक शहर में एक चर्च के अंदर अंतिम संस्कार के…