Radhika Merchant Dress: अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। कभी पारंपरिक साड़ी, तो कभी डिजाइनर लहंगे में उनका अंदाज सुर्खियां बटोरता है। इस बार राधिका अपने सादगी भरे लुक को लेकर चर्चा में हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ मुलाकात के दौरान वह अपने पति अनंत अंबानी के साथ नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने आइवरी और नीले रंग की फ्लोरल ड्रेस पहनी थी, जिसकी कीमत करीब 2.39 लाख रुपये बताई जा रही है।
राधिका मर्चेंट ने इस खास मौके पर आइवरी रंग की स्लीवलेस मिडी ड्रेस पहनी थी। इस पर नीले रंग के फूलों और पत्तियों का प्रिंट बना था, जो ड्रेस को आकर्षक लुक दे रहा था। इसकी गोल नेकलाइन और कमर व सिलाई के किनारों पर लगी काली पाइपिंग ने डिजाइन को खास बनाया। कमर से फिट और नीचे की ओर घेरदार इस ड्रेस का लुक काफी एलिगेंट था। कॉटन फैब्रिक से बनी इस ड्रेस में राधिका ने आराम और स्टाइल का अच्छा मेल दिखाया। उनका यह अंदाज उन महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन सकता है, जो कम तामझाम में खूबसूरत दिखना पसंद करती हैं।
राधिका ने ड्रेस के साथ आइवरी रंग की बंद पंजे वाली बैले फ्लैट्स पहनी थीं। इससे उनका पूरा लुक एक जैसा और सलीकेदार नजर आया। जूलरी की बात करें तो उन्होंने हाथ में क्लासिक घड़ी और कानों में हल्के ड्रॉप ईयररिंग्स पहने थे। उन्होंने एक्सेसरीज को सीमित रखा, जिससे ड्रेस का फ्लोरल प्रिंट सबसे ज्यादा उभरकर सामने आया। उनका यह अंदाज दिखाता है कि खूबसूरत दिखने के लिए भारी जूलरी या बहुत ज्यादा सजने-संवरने की जरूरत नहीं होती।
राधिका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को हाफ-अप और हाफ-डाउन स्टाइल में रखा था। बालों का कुछ हिस्सा पीछे बांधा गया था, जबकि बाकी बाल खुले रखे गए थे। चेहरे के आसपास छोड़ी गई बालों की हल्की लटों ने उनके लुक को और निखारा। मेकअप भी उन्होंने नेचुरल रखा, जिससे उनका पूरा अंदाज सादा और क्लासी नजर आया। हल्के रंग की ड्रेस, नीले फूलों का प्रिंट और कम एक्सेसरीज का मेल उनके लुक की खासियत रहा।
राधिका मर्चेंट की ड्रेस देखने में भले ही सिंपल हो, लेकिन इसकी कीमत काफी ज्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ड्रेस लग्जरी फैशन ब्रांड Giambattista Valli की है। इसकी कीमत 2,525 अमेरिकी डॉलर बताई गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 2.39 लाख रुपये होती है। राधिका का यह लुक एक बार फिर दिखाता है कि फैशन में सादगी भी खास पहचान बना सकती है। बिना भारी कढ़ाई और ज्यादा जूलरी के भी उनका अंदाज आकर्षक नजर आया।
ये भी पढ़ें: एक के बाद एक भूकंप से कांपी धरती, तिब्बत में 16 की मौत; 3 देशों में भी महसूस हुए झटके
Iqbal Kaskar Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर…
Tu Hai Meri Kiran Review: प्यार, जुनून और रहस्य के मेल से बनी फिल्म ‘तू…
Doosra Movie Review: क्रिकेट के मैदान पर मिली एक ऐतिहासिक जीत किसी की जिंदगी बदलने…
Jordan Church Shooting: जॉर्डन के कराक शहर में एक चर्च के अंदर अंतिम संस्कार के…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है।…
Mallikarjun Kharge: भारत-चीन सीमा पर तनाव को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए…