Diljit Dosanjh Delhi Concert 2026: पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को आखिरकार पुलिस की मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने बताया कि आयोजकों के साथ कई बैठकों और विस्तृत सुरक्षा योजना पेश किए जाने के बाद अनुमति दी गई। इससे पहले सुरक्षा संबंधी खतरों के चलते 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित 'ऑरा इंडिया टूर' कॉन्सर्ट की अनुमति खारिज कर दी गई थी।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, आयोजकों ने पुलिस के सामने सुरक्षा इंतजामों की विस्तृत जानकारी रखी, जिसके बाद मंजूरी मिली।
इससे पहले दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय ने टिकटिंग पार्टनर BookMyShow को पत्र भेजकर बताया था कि विशेष सुरक्षा खुफिया सूचनाओं, त्योहारों के दौरान भीड़ और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों के कारण कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जा सकती।
15 अक्टूबर को दिल्ली के छह स्कूलों को बम धमकी वाले फर्जी ईमेल मिले थे। इनमें छात्रों को 30 अक्टूबर के दिलजीत कॉन्सर्ट में नहीं जाने की चेतावनी दी गई थी। ईमेल में खालिस्तान समर्थक नारे भी थे।
धमकी पाने वाले स्कूलों में द ब्रिटिश स्कूल, माउंट कार्मेल, अहलकॉन इंटरनेशनल और अहलकॉन पब्लिक स्कूल शामिल थे। त्योहारों की भीड़ के अलावा यह धमकी भी अनुमति रोकने की वजह बनी थी।
दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार और पुलिस पर बहादुर पंजाबियों के खिलाफ पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिलजीत ने किसान आंदोलन का समर्थन और छात्रों पर पुलिस हिंसा का विरोध किया था। भारद्वाज ने उनकी फिल्म 'सतलुज' पर पहले लगी कथित रोक का भी जिक्र किया।
वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने AAP पर छोटी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिलजीत पहले कई विश्वविद्यालयों, इंदिरा गांधी स्टेडियम और किसान आंदोलन के बाद 26-27 अक्टूबर 2024 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भी प्रस्तुति दे चुके हैं।
Iqbal Kaskar Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर…
Tu Hai Meri Kiran Review: प्यार, जुनून और रहस्य के मेल से बनी फिल्म ‘तू…
Doosra Movie Review: क्रिकेट के मैदान पर मिली एक ऐतिहासिक जीत किसी की जिंदगी बदलने…
Jordan Church Shooting: जॉर्डन के कराक शहर में एक चर्च के अंदर अंतिम संस्कार के…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है।…
Mallikarjun Kharge: भारत-चीन सीमा पर तनाव को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए…
View Comments