Earthquake in China: चीन के किंघाई प्रांत में बुधवार सुबह 5.9 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है। चीन के किंघाई प्रांत में बुधवार सुबह 5.9 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है।
भूकंप का केंद्र ग्रामीण-पर्वतीय इलाका रहा
USGS के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्र में था, जो डुनहुआंग शहर से करीब 269 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था। कम गहराई पर आने वाले भूकंप के झटके आसपास के इलाकों में ज्यादा महसूस किए जा सकते हैं।

