Tuesday, Oct 27

होम = Breaking = CID के प्रोड्यूसर बीपी सिंह का 75 साल की उम्र में निधन, नींद में ली अंतिम सांस, टीवी इंडस्ट्री में शोक

CID के प्रोड्यूसर बीपी सिंह का 75 साल की उम्र में निधन, नींद में ली अंतिम सांस, टीवी इंडस्ट्री में शोक

CID Producer BP Singh Death: भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता, निर्देशक और अभिनेता बृजेंद्र पाल सिंह (बीपी सिंह) का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार रात सोते समय उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें तुरंत मुंबई के सांताक्रूज स्थित सूर्या अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

दयानंद शेट्टी ने की निधन की पुष्टि

मशहूर टीवी शो CID में दया का किरदार निभाने वाले अभिनेता दयानंद शेट्टी ने इंडिया टुडे से बातचीत में बीपी सिंह के निधन की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह खबर पूरी CID टीम के लिए बड़ा सदमा है।

फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के पूर्व चेयरमैन रहे बीपी सिंह के निधन पर FTII समुदाय, प्रशंसकों और कलाकारों ने भी शोक जताया। सभी ने उनके निधन को मनोरंजन जगत के लिए बड़ी क्षति बताया।

28 अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी बीपी सिंह को भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि निर्माता को दिल का दौरा पड़ा था। उनका अंतिम संस्कार 28 अक्टूबर को किया जाएगा।

CID और आहट जैसे शोज से बनाई पहचान

बीपी सिंह ने भारतीय टेलीविजन पर क्राइम और हॉरर शोज को नई पहचान दिलाई। उनका लोकप्रिय शो CID वर्षों तक दर्शकों के बीच पसंद किया गया। इस शो में उन्होंने DCP शमशेर सिंह चित्रोले का किरदार भी निभाया था।

इसके अलावा उन्होंने मशहूर हॉरर सीरीज 'आहट' का निर्माण किया। वह 'रात होने को है', 'गुटर गू', 'दिव्य दृष्टि', 'अदालत' और 'सुपरकॉप्स वर्सेज सुपर विलेन' जैसे प्रोजेक्ट्स से भी जुड़े रहे।

उन्होंने फिल्म 'एजेंट विनोद' में रॉ चीफ की भूमिका निभाई थी और वेब सीरीज 'अभय' के निर्माता भी रहे। बीपी सिंह के निधन से टेलीविजन जगत ने एक अनुभवी और प्रभावशाली निर्माता खो दिया है। उनके यादगार शो और अभिनय दर्शकों की स्मृतियों में बने रहेंगे।

ये भी पढ़े: अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, ‘भारत छोड़ो’ नोटिस पर लगी रोक, 2 नवंबर को अगली सुनवाई