Categories: Others

ऑपरेशन सिंदूर पर CM भगवंत मान का विवादित बयान, पूछा- क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है?

Operation Sindoor : 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की देशभर में चर्चा है. आतंकवाद के खिलाफ भारत की इस बड़ी सैन्य कार्रवाई को लेकर अब सियासी संग्राम भी शुरू हो गया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है.

लुधियाना उपचुनाव के प्रचार के दौरान सीएम मान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी घर-घर जाकर सिंदूर बांटेगी? क्या आप मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे ? क्या यह 'वन नेशन, वन हसबैंड' योजना है? सीएम मान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीजेपी सिंदूर के नाम पर वोट मांग रही है, लोगों के घरों में सिंदूर भेज रही है. क्या सिंदूर अब राजनीतिक हथियार बन गया है? उन्होंने आरोप लगाया कि इस सैन्य अभियान के नाम का उपयोग भाजपा अपनी भावनात्मक राजनीति के लिए कर रही है और महिला प्रतीकों का मजाक बना रही है.

बीजेपी का पलटवार

सीएम मान के इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पंजाब भाजपा प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, भगवंत मान ने सारी हदें पार कर दी हैं. वह बेशर्मी से पूछ रहे हैं, क्या आप मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे ? यह बयान न सिर्फ राजनीतिक तौर पर गलत है, बल्कि महिलाओं की भावनाओं का भी अपमान है.बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी मान के बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह देश की सेना और उनके बलिदान का अपमान है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारे सशस्त्र बलों की कड़ी मेहनत और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का प्रतीक है. इसे राजनीतिक रंग देना सही नहीं  है.

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों के एक समूह पर हमला किया, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई. हमले का जवाब देने के लिए भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया. इस अभियान में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. 

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

14 minutes ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

47 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

1 hour ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

14 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

14 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

15 hours ago