Others

SIR को लेकर याचिका पर SC ने चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस, कोर्ट में CM ममता ने कहा- हमे जस्टिस नहीं मिल रहा

CM Mamta banerjee News: सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को बंगाल में एसआईआर को लेकर सुनवाई हुई। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है जिस पर अब चुनाव आयोग को सोमवार को जवाब दाखिल करना होगा। पश्चिम बंगाल सरकार डेप्यूट करने के लिए उपलब्ध क्लास 2 अधिकारियों की लिस्ट देगी। इससे पहले कोर्ट रूम में सीएम ममता बनर्जी ने बोलने की इजाजत मांगी। परमिशन मिलने पर ममता बनर्जी ने कहा कि हमें कहीं से जस्टिस नहीं मिल रहा है। चुनाव आयोग हमारी शिकायत नहीं सुन रहा है। उन्होंने कहा कि हमें न्याय नहीं मिल रहा । हमने 6 लेटर चुनाव आयोग को लिखा लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। मैं न्याय के लिए कहां जाऊं? इस दौरान सीएम ममता के साथ पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी भी साथ है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में बंगाल SIR पर कुल 4 याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल CM ममता ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की मुलाकात, कहा- उनके जैसा ‘झूठा’ और ‘अहंकारी’ इंसान नहीं देखा

याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

इस पर मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने विधिवत याचिका दायर की है और देश के शीर्ष वकील उसकी ओर से दलील रख रहे हैं। साथ ही कोर्ट ने दोहराया कि सुनवाई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी वैध मतदाता का नाम सूची से बाहर न हो। इस मामले में सुनवाई फिलहाल समाप्त हो गई है और अब अगली सुनवाई सोमवार को होगी। फिलहाल, इस केस पर सभी पक्षों की नजरें टिकी हुई हैं।

पश्चिम बंगाला में SIR के तहत 65 लाख वोटरों के नाम कटे

ममता के अनुसार, एसआईआर को लेकर पश्चिम बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है। ममता ने विशेष रूप से चुनाव आयोग की महानिदेशक (सूचना प्रौद्योगिकी), सीमा खन्ना को निशाना बनाया और उन पर पश्चिम बंगाल में वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाने में मुख्य भूमिका निभाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीमा खन्ना कौन हैं? चुनाव आयोग में उनकी कोई हैसियत नहीं है। वह बीजेपी के सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ से जुड़ी हैं। मतदाता सूची से पहले ही 58 लाख नाम हटाए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: क्या SIR के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल CM ममता सुप्रीम कोर्ट में कर सकती हैं बहस, जानिए इनसाइड स्टोरी

Anamika Anand

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

5 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

23 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

42 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

1 hour ago