मध्य प्रदेश

CM मोहन यादव की सादगी ने पेश की मिसाल, बेटे के शादी कार्ड में 21 जोड़ों के नाम ने बढ़ाई जिज्ञासा

CM Yadav Son Wedding Invitation: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री (CM) मोहन यादव एक बार फिर अपनी सादगी और सामाजिक सोच की वजह से चर्चा में हैं। बड़े बेटे वैभव की सादे समारोह में शादी कराने के बाद अब वे अपने छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी भी किसी भव्य आयोजन में नहीं बल्कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में कराने जा रहे हैं। यह अनोखा आयोजन 30 नवंबर, रविवार, को उज्जैन स्थित शिप्रा तट, वाकणकर ब्रिज के पास होगा, जहां कुल 21 नवदंपति एक साथ विवाह बंधन में बंधेंगे।

शादी का निमंत्रण बना चर्चा का केंद्र

सामूहिक विवाह के लिए छपवाए गए निमंत्रण पत्र ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कार्ड के पहले पृष्ठ पर भगवान श्री कृष्ण की आकर्षक छवि है, साथ ही पूरे समारोह की तिथि, स्थान और समय का उल्लेख। दूसरे पेज पर “जय श्री कृष्णा” के उद्घोष के साथ CM के माता–पिता स्व. पूनमचंद यादव और स्व. लीलाबाई यादव को इस आयोजन की प्रेरणा बताया गया है। एक अलग पृष्ठ पर 21 दूल्हा–दुल्हनों के नाम दर्ज हैं, जबकि अंतिम पेज पर CM डॉ. मोहन यादव स्वयं “जय श्री महाकाल” के साथ सभी अतिथियों को ससम्मान आमंत्रित कर रहे हैं।

सिंपल कार्ड बड़ा संदेश

अभिमन्यु यादव की शादी का व्यक्तिगत निमंत्रण कार्ड भी बेहद सरल रखा गया है। साधारण डिजाइन वाले इस कार्ड में केवल दूल्हा–दुल्हन के नाम और कार्यक्रम का विवरण है। सोशल मीडिया पर लोग बड़ी संख्या में CM की इस पहल की तारीफ कर रहे हैं।

डॉक्टर जोड़ी की सादगी

डॉ. अभिमन्यु यादव वर्तमान में भोपाल में रहते हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। उनकी होने वाली पत्नी डॉ. ईशिता, खरगोन की रहने वाली हैं। दोनों की सगाई भी बेहद सादे तरीके से CM हाउस में हुई थी, जिसमें सिर्फ करीबी परिजन शामिल हुए। उज्जैन में होने वाला यह सामूहिक विवाह समारोह न सिर्फ सामाजिक समरसता का उदाहरण बनेगा, बल्कि सत्ता में रहते हुए भी सादगी और संस्कारों का पालन करने की मिसाल कायम करेगा।

ये भी पढ़े: दिल्ली में आसमान का नया रोमांच, क्या सच में सुरक्षित है हॉट एयर बैलून राइड…जानें पूरी रिपोर्ट

Shagun Chaurasia

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

5 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

6 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

15 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

36 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

37 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

54 minutes ago