Cyclone Ditwah Tufan
Cyclone Update: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बन रहा चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ अब विनाशकारी रूप ले चुका है। श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद यह तूफान तेजी से भारत के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों को बेहद संवेदनशील और खतरनाक बताया है। श्रीलंका में भारी तबाही 123 मौतें, 130 लापता, भारत तक पहुंचने से पहले दित्वा ने श्रीलंका को बुरी तरह झकझोर दिया।
123 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। लगभग 130 लोग अभी भी लापता हैं और करीब 44,000 लोग बेघर होकर अस्थायी कैंपों में शरण लेने को मजबूर हैं।सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में मिट्टी धंसने और बाढ़ से तबाह इलाकों की भयावह तस्वीरें सामने आईं, जहां राहत टीमें अभी भी पहुंच नहीं पाई हैं।
मौसम विभाग के अनुसार तूफान दित्वा उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और 30 नवंबर की सुबह तक यह उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के बेहद करीब पहुंच जाएगा। आज सुबह 8:30 बजे तक दित्वा श्रीलंका से 80 किमी पूर्व, और चेन्नई से 380 किमी दक्षिण पर केंद्रित था।
IMD ने कई राज्यों के लिए लाल और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
29-30 नवंबर में
• तटीय तमिलनाडु- भारी/अत्यधिक भारी वर्षा
• दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास तेज़ हवाएं
30 नवंबर
• आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा- बहुत भारी बारिश
29 नवंबर-2 दिसंबर
• तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा- लगातार तेज़ बारिश
• 1 दिसंबर- तेलंगाना में भारी वर्षा की संभावना
29 नवंबर
• केरल और माहे- अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश
• उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड
उधर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में तापमान 6°C से नीचे पहुंच गया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी में भी रात का तापमान 6-10°C के बीच दर्ज किया जा रहा है।
ये भी पढ़े: CM मोहन यादव की सादगी ने पेश की मिसाल, बेटे के शादी कार्ड में 21 जोड़ों के नाम ने बढ़ाई जिज्ञासा
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…