उत्तर प्रदेश

100 करोड़ का कफ सिरप साम्राज्य, बनारस से रांची तक… कागज़ों पर चल रहा था खेल

Cough Syrup Scandal: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोडिन युक्त कफ सिरप के काले कारोबार का जाल लगातार गहराता जा रहा है। ताज़ा कार्रवाई में 12 और फर्मों के खिलाफ कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है। इससे पहले वाराणसी की 28, जौनपुर की 12, कानपुर की 8, और लखनऊ की 3 फर्मों पर केस दर्ज था। अब कुल 36 फार्म इस कथित 100 करोड़ के कफ सिरप घोटाले के घेरे में आ चुकी हैं।

पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड का नाम आया सामने

जांच से सामने आया है कि इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल था, जिसने बनारस से लेकर रांची और वहां से बांग्लादेश तक कागज़ों पर ही कफ सिरप की खरीद-बिक्री का जाल बुन रखा था। रांची की शैली ट्रेडर्स के नाम पर वाराणसी व पूर्वांचल के थोक व्यापारी दिखते थे, लेकिन असली माल कभी दुकानों तक पहुंचा ही नहीं। हर फर्म को सिर्फ काग़ज़ी बिलिंग दिखाने के बदले प्रति बोतल 10 रुपये दिए जाते थे। हजारों-लाखों बोतलों का यह ‘फर्जी बिक्री तंत्र’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में असली तस्करी छिपाने का तरीका था, जहां इसी सिरप को कई गुना कीमत पर बेचा जाता था।

अवैध कारोबार का घना जाल

सूत्रों का दावा है कि इस अवैध कारोबार में सफेदपोश लोग, केमिस्ट एसोसिएशन के बड़े पदाधिकारी और कुछ सरकारी अफसर तक शामिल थे। हर बोतल पर सभी का हिस्सा पहले से तय था, यही वजह थी कि महीनों तक यह धोखाधड़ी का काम बिना रोक चलता रहा। इसी बीच, शुभम जायसवाल के बेहद करीबी अमित सिंह टाटा को यूपी STF ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके फर्म पर भी कफ सिरप की संदिग्ध खरीद-बिक्री के सबूत मिले हैं। माना जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद कई बड़े नाम बेनकाब हो सकते हैं।

फिलहाल वाराणसी में SIT जांच कर रही है, जबकि अन्य जिलों में भी कई टीमें सक्रिय हैं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस 100 करोड़ के कफ सिरप तंत्र में किसका कितना हिस्सा था और असली सरगना कितने दूर तक जुड़े हुए हैं।

ये भी पढ़े: चक्रवाती तूफान ने लिया विनाशकारी रूप, श्रीलंका में 123 मौतों के बाद अब भारत की ओर तेज़ी से बढ़ रहा खतरा

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago