Sidhu Moosewala New Song
Sidhu Moose Wala New Song: पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला की मौत को साढ़े तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन उनकी धुनों का जादू अब भी बरकरार है। इसी कड़ी में उनके परिवार ने शुक्रवार शाम उनका एक नया गाना ‘बरोटा’ जारी किया, जिसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाका कर दिया। महज 30 मिनट में 7 लाख से ज्यादा व्यूज़, लाखों लाइक्स और ढेरों कमेंट्स मिल गए।
सिद्धू के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ यह 5 मिनट 17 सेकंड का वीडियो, उनकी मौत के बाद रिलीज होने वाले 12वें गाने के तौर पर सामने आया है। खास बात यह है कि इस ट्रैक के गायक, गीतकार और संगीतकार तीनों खुद सिद्धू मूसेवाला हैं। वीडियो में उनके कुछ पुराने फुटेज और संभवतः AI-जनरेटेड विजुअल्स भी इस्तेमाल हुए हैं, जिनसे फैन्स एक बार फिर उन्हें स्क्रीन पर देख पा रहे हैं। वीडियो में सिद्धू के पिता बलकौर सिंह भी नजर आते हैं, जो गाने की भावनात्मक अपील को और गहरा बना देता है। इससे पहले जारी किए गए टीज़र को दुनिया भर में 35 लाख से अधिक लोगों ने देखा था, जो सिद्धू की वैश्विक लोकप्रियता का सबूत है।
सिद्धू के बाकी गानों की तरह ‘बरोटा’ में भी उनकी पहचान बन चुके हथियारों का थीम शामिल है। वीडियो में एक विशाल बरगद के पेड़ पर भारी-भरकम बंदूकें टंगी दिखती हैं, जो सिंगर की सिग्नेचर स्टाइल को दर्शाती हैं। लेकिन इस बार एक अहम भावनात्मक जुड़ाव भी जोड़ा गया है, पहली बार उन्होंने अपनी दादी जसवंत कौर का जिक्र किया है। गीत की पंक्तियाँ “अंबो जसवंती आले पोते नाल दा…” यह इशारा करती हैं कि दादी के पोते जैसा कोई और जन्मा ही नहीं।
सिद्धू भले ही आज दुनिया में नहीं हैं, लेकिन ‘बरोटा’ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका असर, उनका अंदाज़ और उनका संगीत अब भी करोड़ों दिलों में जिंदा है।
ये भी पढ़े: 100 करोड़ का कफ सिरप साम्राज्य, बनारस से रांची तक… कागज़ों पर चल रहा था खेल
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…