Breaking

‘पुलिस पर भरोसा किया, लेकिन निशाने पर मैं ही आ गया’ – करूर भगदड़ पर CM विजय का दर्द

Karur Stampede Latest: तमिलनाडु के करूर में साल 2025 में हुई दर्दनाक भगदड़ की घटना को याद करते हुए मुख्यमंत्री विजय भावुक हो गए। शुक्रवार (10 जुलाई) को उन्होंने कहा कि यह हादसा पूरे राज्य के लिए कभी न भूलने वाला दुख बन गया है, जिसमें कई परिवारों ने अपने मासूम बच्चों को खो दिया। विजय ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा, "मैंने पुलिस पर भरोसा किया, लेकिन आरोप मुझ पर ही लगा दिए गए।" उनके इस बयान के बाद एक बार फिर करूर भगदड़ और उससे जुड़े विवाद चर्चा में आ गए।

'यह सिर्फ हादसा नहीं, पूरे समाज का अपूरणीय नुकसान'

करूर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विजय ने कहा, "हमने अपनी बहनों के बच्चों को इस करूर भगदड़ में खो दिया है। यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए ऐसा नुकसान है, जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती।" उन्होंने कहा कि इस त्रासदी का दर्द हमेशा लोगों के दिलों में रहेगा। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

'करूर पुलिस से हमें जानकारी नहीं मिली थी'

मुख्यमंत्री विजय ने अपने संबोधन में करूर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "पेरंबलूर पुलिस ने हमें पहले ही आगाह कर दिया था कि भीड़ लगातार बढ़ रही है, लेकिन करूर पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी। वे खुद हमें कार्यक्रम स्थल तक लेकर गए और मैंने उन पर भरोसा किया। अगर समय रहते मुझे हालात की गंभीरता से अवगत कराया गया होता, तो शायद स्थिति कुछ और होती।" विजय ने आरोप लगाया कि उन्होंने पुलिस पर विश्वास किया, लेकिन बाद में पूरे मामले का ठीकरा उन्हीं के सिर फोड़ दिया गया।

Sunil Gupta

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

5 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

6 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

6 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

6 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

7 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

7 hours ago