CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले आयोजनों में हिस्सा लेंगे।
शाम 4 बजे योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
इससे पहले वह महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में आयोजित ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ विषय पर कार्यशाला में भाग लेंगे। इस कार्यशाला के अकादमिक और व्यावहारिक सत्र में मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार डॉ. के.वी. राजू बतौर विषय विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने इसकी जानकारी दी।
शाम को मुख्यमंत्री होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश के सम्मेलन में भी शामिल होंगे। संगठन के महासचिव सुरेश गुप्ता और गोरखपुर के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री का आशीर्वचन भी प्राप्त होगा।
ये भी पढ़े : Surya Grahan 2025 : सूर्य ग्रहण आज, जानें भारत पर इसका प्रभाव और कहां-कहां दिखेगा ?
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…