UP Diwali Gift for Women
UP Diwali Gift for Women : उत्तर प्रदेश सरकार दीपावली व भाई दूज पर माताओं-बहनों को तोहफा देने जा रही है। प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और वंचित परिवारों को राहत देते हुए दो निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री इस योजना की शुरुआत बुधवार (15 अक्टूबर) को लोकभवन सभागार में करेंगे और पात्र महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर रिफिल का तोहफा देंगे।
बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई 2016 में की गई थी, इसका उद्देश्य ग्रामीण और वंचित परिवार जो अब तक लकड़ी, कोयला, गोबर के उपले जैसे पारंपरिक ईंधन का उपयोग कर रहे थे, उन्हें LPG जैसे स्वच्छ ईंधन की सुविधा मिल सके। इस योजना ने ग्रामीण भारत की रसोई को न केवल धुएं से मुक्त किया है , साथ ही महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव को भी कम किया।
उत्तर प्रदेश इस योजना को लागू करने में देश के अग्रणी राज्यों में रहा है। अब तक यहां 1.86 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिल चुके हैं।
राज्य सरकार ने उज्ज्वला लाभार्थियों को प्रति वर्ष दो निःशुल्क LPG रिफिल देने का निर्णय लिया है। यह वित्तीय वर्ष 2025-26 में दो चरणों में बंटी जाएगी। पहला चरण अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक और दूसरा चरण जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक।
योजना के पहले चरण में उन लाभार्थियों को शामिल किया जा रहा है जिनका आधार प्रमाणन पूरा हो चुका है। वर्तमान में राज्य में 1.23 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों का आधार प्रमाणन पूरा हो चुका है। योजनान्तर्गत तीनों ऑयल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) के माध्यम से यह वितरण सुनिश्चित कराया जा रहा है।
जिन लाभार्थियों का आधार प्रमाणन बाकी है, उनके लिए ऑयल कंपनियों और प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इसके लिए मोबाइल एप और अतिरिक्त लैपटॉप वितरकों के पास उपलब्ध कराए गए हैं। गांव-गांव में प्रचार अभियान चलाया जा रहा है ताकि हर पात्र महिला योजना से जुड़ सके।
ये भी पढ़े : पाकिस्तान-तालिबान के बीच भिड़ंत, रातभर गूंजती रहीं गोलियों की आवाज, चौकियां तबाह, टैंक उड़ाया गया
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…