CNG price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG ने भी आम आदमी को महंगाई का झटका दे दिया है। देशभर में CNG की कीमतों में करीब 2 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी की गई है, जिसकी नई दरें मंगलवार सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी हैं। राजधानी दिल्ली में अब CNG 83.09 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत 91.70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। माना जा रहा है कि बढ़ती कीमतों का असर अब ऑटो और कैब किराए पर भी पड़ सकता है, क्योंकि कई शहरों में ड्राइवर यूनियन पहले ही किराया बढ़ाने की मांग उठा चुकी हैं।
CNG की कीमतों में मई महीने के दौरान लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 26 मई को 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी से पहले 23 मई को भी CNG के दाम 1 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए थे। उस समय कीमत 80.09 रुपये से बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलो हो गई थी। अब ताजा बढ़ोतरी के बाद कई शहरों में CNG के दाम और ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। खास बात यह है कि मई महीने में अब तक चार बार CNG की कीमतों में इजाफा किया जा चुका है, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ता जा रहा है।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…