दिल्ली/NCR

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ‘गंभीर’

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में सोमवार को कोहरा नहीं दिखा, लेकिन लोगों को लेकिन प्रदूषण और ठंड से राहत नहीं मिली। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में आज से बर्फबारी होने के संकेत हैं। मौमस विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में भारी गिरावट की संभावना है और 23 जनवरी तक कुछ इलाकों में भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, बीते 2 दिनों के मुकाबले सोमवार को दिल्ली में कोहरे का असर कम दिखा।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली की बात करें तो यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। सुबह के समय कई इलाकों में 'मध्यम' कोहरा और कुछ जगहों पर 'घना कोहरा' रह सकता है। अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है।

लखनऊ में रात में हुई बूंदाबांदी

लखनऊ के कई इलाकों में आज रात में बूंदाबांदी हुई। 3 दिन बाद सुबह ठंड का असर कम हुआ है। दिन में मौसम साफ बना रहेगा। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इसके चलते ठंड से राहत मिलेगी, हालांकि रात के समय में पारा फिर से गिरेगा।

बिहार में अगले 2 दिनों तक रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार के कई हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों तक 'घना' से 'बहुत घना कोहरा' छाया रहेगा। खास तौर पर उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी कोहरा रह सकता है।

ये भी पढ़ें: स्पेन में 2 हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर में 20 लोगों की हुई मौत, 73 यात्री हुए घायल

Anamika Anand

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

16 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

49 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

52 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago