दुनिया

स्पेन में 2 हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर में 20 लोगों की हुई मौत, 73 यात्री हुए घायल

Spain Train Accident: दक्षिणी स्पेन में रविवार को 2 हाई स्पीड ट्रेनों के बीच भयंकर टक्कर होने की घटना सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रेन पटरी से उतर गई, विपरीत दिशा से आ रही पटरी पर जा गिरी और सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई। हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। यह हादसा कॉर्डोबा प्रांत के आदमूज के पास हुई, जिसके चलते मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच रेल सेवाएं निलंबित कर दी गईं।

रेलवे संचालक एडीआईएफ के अनुसार, मलागा और मैड्रिड के बीच चलने वाली शाम की ट्रेन कॉर्डोबा के पास पटरी से उतर गई और मैड्रिड से दक्षिणी स्पेन के एक अन्य शहर हुएल्वा जा रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दोनों ट्रेनों में लगभग 500 यात्री सवार थे।

स्थानीय लोग मदद के लिए जुटे

क्षेत्रीय नागरिक सुरक्षा प्रमुख मारिया बेलेन मोया रोजास ने कैनाल सुर को बताया कि यह हादसा एक ऐसे इलाके में हुआ है, जहां पहुंचना मुश्किल है। ऐसे में राहत पहुंचाने और लोगों को क्षतिग्रस्त डिब्बों से निकालने में अधिकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों के मदद के लिए सामने आने से राहत मिली है।

बचने के लिए खिड़कियां-दरवाज़े हथौड़े से तोड़े गए

स्थानीय रिपोर्टों में इस घटना को एक गंभीर हादसा बताया गया है, जिसमें माना जा रहा है कि एक ट्रेन के पिछले हिस्से को सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि यात्रियों ने बचने के लिए खिड़कियां और दरवाज़े तोड़ने के लिए हथौड़ों का इस्तेमाल किया। बचाव दल उन लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं जिनके डिब्बों के अंदर फंसे होने की आशंका है।

20 लोगों की मौत

एंटोनियो सैन्ज, जो अंडालूसिया क्षेत्र के क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्री हैं। एंटोनियो ने कहा, अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि उन्हें आशंका है कि मृतकों की संख्या 20 से अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है और 73 घायल यात्रियों को छह अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: ग्रीनलैंड में लोगों ने ट्रंप के कब्जाने वाले बयान के विरोध में किया प्रदर्शन, कहा- हमारा देश बिकाऊ नहीं

Anamika Anand

Recent Posts

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

13 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

39 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

3 hours ago