Asrani Last Films
Asrani Last Films : बॉलीवुड जगत में आज गम का माहौल है। दिग्गज कॉमेडियन असरानी के निधन की खबर ने पूरे इंडस्ट्री को झकझोर दिया है। अपने करियर में सैकड़ों फिल्मों में लोगों को हंसी से लोटपोट करने वाले असरानी अब हमारे बीच नहीं रहे है। लेकिन उनकी दो आखिरी फिल्में, जिन्हें निर्देशक प्रियदर्शन ने बनाया है, अगले साल यानी 2026 में रिलीज होंगी। ये दोनों ही फिल्में हॉरर-कॉमेडी जॉनर की हैं। ‘भूत बंगला’ और ‘हैवान’, जिनमें असरानी एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों का दिल जीतेंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार एक जादूगर की भूमिका निभा रहे हैं, जो रहस्यमयी और डरावनी घटनाओं के बीच हंसी का तड़का लगाता है। फिल्म में तबू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और असरानी अहम किरदारों में नजर आएंगे। असरानी का किरदार फिल्म की कॉमेडी को और ऊंचा स्तर देगा।
इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं, जो अक्षय कुमार के साथ ‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। यह फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है।
दूसरी फिल्म ‘हैवान’ में कहानी एक ऐसी रहस्यमयी साजिश के इर्द-गिर्द घूमती है जो अंधेरे में छिपी सच्चाई को उजागर करती है। इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि असरानी का किरदार फिल्म में हास्य का रंग भरेगा। बाकी कलाकारों के नाम जल्द घोषित किए जाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन भी प्रियदर्शन ही कर रहे हैं और इसके 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।
असरानी के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा “असरानी जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। कुछ दिन पहले ही ‘हैवान’ की शूटिंग पर उनसे मिला था। उनकी कॉमिक टाइमिंग और ऊर्जा बेमिसाल थी। ‘हेरा फेरी’, ‘भागम भाग’, ‘दे दना दन’, ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में हमने साथ में खूब हंसी बांटी। अब ‘भूत बंगला’ और ‘हैवान’ में उनका आखिरी काम देखने को मिलेगा। असरानी जी, आपने हमें हंसने के अनगिनत कारण दिए… ओम शांति।”
ये भी पढे - ‘दंगल’ की इस एक्टर ने किया निकाह, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
निर्देशक प्रियदर्शन और असरानी की जोड़ी ने पहले भी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। ‘हेरा फेरी’, ‘मालामाल वीकली’, ‘हलचल’, और ‘भागम भाग’ जैसी फिल्मों में असरानी की कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया था। परेश रावल और अक्षय कुमार के साथ उनकी तिकड़ी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…