UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को घर की चारपाई के नीचे दफना दिया, और हैरानी की बात यह रही कि वह आरोपी अगले 11 दिन तक उसी घर में बेखौफ रहकर शराब पीता और रोजमर्रा की जिंदगी जीता रहा। मामला उजागर होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना जरवलरोड थाना क्षेत्र के अहाता नरपतपुरवा गांव की है। यहां रहने वाली फूला देवी (45) की शादी करीब 25 साल पहले गांव के ही हरिकिशन से हुई थी। शुरू में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ सालों से हरिकिशन शराब के नशे में फूला से आए दिन झगड़ा करता था। फूला के छह बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है और एक बेटा लखनऊ में मजदूरी करता है।
6 अक्टूबर को फूला अचानक घर से गायब हो गई। जब दो दिन तक कोई खबर नहीं मिली, तो फूला के भाई रामधीरज ने पति हरिकिशन से पूछताछ की। उसने टालमटोल करते हुए कहा कि “वो कहीं चली गई होगी।” परिजनों ने उसी दिन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।
शुक्रवार को फूला का मायका पक्ष फिर उसके ससुराल पहुंचा। जांच के दौरान रामधीरज की भाभी विमला ने कमरे में चारपाई के नीचे मिट्टी का नया लेपन देखा। पास जाकर देखने पर उन्हें हल्की दरारें दिखाई दीं। शक गहराने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हरिकिशन फरार हो गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की टीम मौके पर पहुंची और कमरे की खुदाई करवाई। पहले टूटी चूड़ियां और पायल मिलीं, फिर कुछ फीट नीचे फूला देवी का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या की गई।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हरिकिशन को पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी शक में उसने उसकी हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया। गांव वालों के अनुसार, घटना के बाद भी वह शराब पीकर घर में सामान्य तरीके से रहता था ताकि किसी को शक न हो। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति हरिकिशन पर हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में दो टीमें गठित की गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि हो गई है। इस वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया हैसवाल यह है, कि आखिर कैसे एक पति 11 दिनों तक अपनी पत्नी की लाश के साथ उसी घर में रह सका, बिना किसी पछतावे के।
ये भी पढ़े: दीपावली पर हादसों की दहशत, नवी मुंबई में सिलेंडर फटने और आग लगने से 6 की मौत, कई झुलसे
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…