Bihar Election
Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल गरम है, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियाँ विपक्षी महागठबंधन की अंदरूनी जंग बटोर रही हैं। सीट बंटवारे को लेकर असहमति और खींचतान अब खुलकर सामने आ चुकी है। प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर महागठबंधन के घटक दल RJD, कांग्रेस, CPI और VIP एक-दूसरे के आमने-सामने हैं यानी गठबंधन के भीतर ही ‘दोस्ताना’ मुकाबला!
सबसे बड़ा टकराव राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के बीच देखने को मिल रहा है। दोनों दल छह सीटों पर सीधे चुनावी मैदान में भिड़े हैं।
इन सीटों पर मतदाताओं में असमंजस की स्थिति है, क्योंकि दोनों उम्मीदवार गठबंधन के दावेदार हैं, लेकिन एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं।
वामदल CPIऔर कांग्रेस के बीच भी चार सीटों पर सीधा मुकाबला है-
इन मुकाबलों ने महागठबंधन की सीटों पर समीकरण उलझा दिए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इन टकरावों का सीधा फायदा NDA को मिल सकता है।
इसके अलावा, चैनपुर सीट पर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और RJD आमने-सामने हैं। VIP से बाल गोविंद बिंद और RJD से बृजकिशोर बिना के बीच कांटे की टक्कर है।
बिहार में दो चरणों में मतदान होने है 6 और 11 नवंबर को, जबकि नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। पहले चरण में 121 और दूसरे में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। राज्य में 7.43 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष, 3.50 करोड़ महिलाएं और 1,725 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।
कुल 243 सीटों में से 38 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। अब सवाल यह है, क्या महागठबंधन इन “दोस्ताना” जंगों से पार पा सकेगा, या फिर यह आंतरिक फूट सत्ता की राह में सबसे बड़ा रोड़ा साबित होगी?
ये भी पढ़े: दीपावली पर हादसों की दहशत, नवी मुंबई में सिलेंडर फटने और आग लगने से 6 की मौत, कई झुलसे
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…