PM Modi
PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को पत्र लिखकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कुछ महत्वपूर्ण संदेश भी साझा किए। पत्र में उन्होंने स्वदेशी अपनाने, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और योग को जीवन में शामिल करने का आग्रह किया।
पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा कि अयोध्या में राम मंदिर के भव्य निर्माण के बाद यह दूसरी दीपावली है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम हमें मर्यादा का पालन करना सिखाते हैं और अन्याय से लड़ने की भी प्रेरणा देते हैं। इसका उदाहरण हमने ऑपरेशन सिंदूर में देखा, जिसमें भारत ने मर्यादा का पालन करते हुए अन्याय का भी प्रतिकार किया।
पीएम ने बताया कि इस बार की दीपावली इसलिए विशेष है क्योंकि देश के दूरदराज और नक्सल प्रभावित जिलों में पहली बार दीप जलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कई लोग हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल हुए हैं और संविधान के प्रति आस्था जताई है।
प्रधानमंत्री ने GST की नई दरों और नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि GST बचत उत्सव के तहत देशवासियों के हजारों करोड़ रुपये की बचत हो रही है।
पीएम मोदी ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वदेशी अपनाएं, हर भाषा और संस्कृति का सम्मान करें, स्वच्छता बनाए रखें, भोजन में तेल कम करें और योग को जीवन में शामिल करें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास भारत को और तेजी से विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेंगे।
प्रधानमंत्री ने पत्र के अंत में दीपावली की सीख साझा करते हुए लिखा- "जब एक दीप दूसरे दीप को जलाता है, तो उसका प्रकाश कम नहीं होता बल्कि बढ़ता है। इसी तरह हमें समाज में सद्भाव, सहयोग और सकारात्मकता के दीप जलाने हैं।"
पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और साथ ही यह प्रेरणा दी कि पर्व के इस अवसर पर हम अपने आस-पास सकारात्मकता और सहयोग के दीप जलाएं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…