बिहार

बिहार को पीएम मोदी ने दिया 13,000 करोड़ का तोहफा! गया-दिल्ली दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें पूरी परियोजना

PM Modi in Bihar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। बिहार और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गया से दिल्ली के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत आज यानी 22 अगस्त 2025 से होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। पूर्व मध्य रेलवे ने इस ट्रेन का पूरा टाइम टेबल और स्टॉपेज की जानकारी पहले ही जारी कर दी है। हालांकि यात्रियों को इस ट्रेन में सफर करने का मौका 28 अगस्त 2025 से मिलेगा। इस ट्रेन की शुरुआत से गया और दिल्ली के बीच यात्रा करने वालों को तेज और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।

जानें क्या है पूरी परियोजना

पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 13697 गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस हर रविवार और गुरुवार को गया से दोपहर 4 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 13698 दिल्ली-गया अमृत भारत एक्सप्रेस हर सोमवार और शुक्रवार को दोपहर 2 बजे दिल्ली से खुलेगी और सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर गया पहुंचेगी। इस तरह सप्ताह में कुल चार दिन यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच चलेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में 11 जनरल कोच और 8 स्लीपर कोच लगाए गए हैं। इसका फायदा खासकर मध्यम और सामान्य वर्ग के यात्रियों को मिलेगा। दिल्ली और गया के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मार्ग हमेशा व्यस्त रहता है और यात्रियों को पर्याप्त ट्रेनें न मिलने की शिकायतें रहती थीं।

ट्रेन के आने से उन्हें मिलेगा बेहतर विकल्प

इस ट्रेन का स्टॉपेज भी कई बड़े और महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रखा गया है ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। गया से दिल्ली जाते हुए यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टुंडला और गाजियाबाद में रुकेगी। इन स्टेशनों पर रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं, ऐसे में इस ट्रेन के आने से उन्हें बेहतर विकल्प मिलेगा।

गया समेत इन जिलों के यात्रियों को लाभ

गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत से गया और आसपास के जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ होगा। दिल्ली जाने के लिए अब उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और एक आरामदायक सफर का विकल्प उपलब्ध रहेगा। रेलवे का यह कदम न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि गया-बोधगया जैसे शहर धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से अहम हैं और यहां से बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली का रुख करते हैं। नई ट्रेन इस कड़ी को और मजबूत करेगी और लोगों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी का माध्यम बनेगी।

ये भी पढ़े : Parliament Security Breach : दीवार फांदकर संसद में घुसा संदिग्ध शख्स, हिरासत में आरोपी की पूछताछ जारी

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

5 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

15 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

17 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

32 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

40 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

47 minutes ago