Categories: देश

जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने, तेलंगाना मॉडल का जिक्र…क्या है तेलंगाना जाति जनगणना मॉडल

Caste census: केंद्र सरकार ने भारत में जनगणना करने का फैसला और अधिसूचना जारी कर दी है. 2026 के अंत में कुछ पहाड़ी राज्यों में और 2027 से पूरे देश में जनगणना शुरू होगी । इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव से पहले ही मुद्दा बनाते आए हैं. हाल में ही सरकार ने जनगणना करने का निर्णय लिया. जिसके बाद कांग्रेस पार्टी लगातार सरकार से तेलंगाना मॉडल पर Caste census or census करवाने की माँग कर रही है. तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने सेन्सस करवाया जिसमें जाति जनगणना भी शामिल है . वहीं कांग्रेस नेतृत्व ने अब कर्नाटक सरकार को भी जनगणना करने का आदेश दिया है।

कैसे हुआ तेलंगाना में जनगणना और कितना समय लगा ?

तेलंगाना सरकार में पिछले कुछ महीने पहले ही जाति जनगणना और जनगणना करवाई है. दिल्ली में आए तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने तेलंगाना में 60 दिनों यानी दो महीने में जनगणना और जाति जनगणना करवाई. रेवंत रेड्डी के मुताबिक इस जनगणना में कुल 1 लाख 50 हज़ार मैन पावर
का इस्तेमाल किया गया।

  • दो महीने में पूरी जनगणना प्रकिया पूरा किया गया।
  • करीब 1 लाख 50 हज़ार लोगों के ज़रिए इस पूरी प्रक्रिया को किया गया.
  • घर-घर जा कर डेटा को कलेक्ट किया गया, जिसमें अलग अलग लेवल तक कई सारे आंकड़े तैयार किए गए.
  • जनगणना के लिए सरकार की तरफ़ से सवालों का एक फॉर्म तैयार किया गया, जिसमें 56 सवाल रखे गए. इसमें परिवार के सदस्यों, जाति, बैकग्राउंड, सामाजिक सुविधा और आर्थिक स्थिति के बारे में लोगो से जानकारी ली गई. सवालों के फॉर्म में कई अन्य बिंदुओं का भी जिक्र किया गया।
  • जनगणना में 96% सेन्सस को लगभग पूरा किया गया.
  • सूत्रो के मुताबिक तेलंगाना सरकार ने मैनुअली और कंप्यूट्राइज्ड डेटा को भी तैयार किया है ताकि भविष्य में आंकड़े मौजूद रहे।
  • कांग्रेस पार्टी तेलंगाना मॉडल के तहत ही केंद्र सरकार ने जाति जनगणना करवाने की मांग कर रही है. सूत्रो के मुताबिक संसद के मानसून सत्र में भी इस मुद्दे को कांग्रेस पार्टी उठाएगी।

क्या है जाति जनगणना?

जातिगत जनगणना का सीधा मतलब होता है कि देश में किसकी कितनी जाति के कितने लोग हैं, इसके स्पष्ट आंकड़े सामने रखे जाएं। अब देश में जातिगत जनगणना पहले भी हुई है, लेकिन तब ओबीसी को उसमें शामिल नहीं किया जाता था।

वहीं अब जाति जनगणना का मुद्दा केंद्र की राजनीति में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा रहा. विपक्षी दल लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए दिख रहे हैं. विपक्षी दलों में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर क्रेडिट लेती भी नजर आ रही है . जिस दिन भाजपा सरकार ने जनगणना का फैसला किया उसी दिन से कांग्रेस पार्टी तेलंगाना मॉडल का जिक्र कर रही है.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

48 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago