स्किन के लिए सबसे हेल्दी हल्दी, टोनर बनाकर चेहरे को घर में चमकाएं, एक्ने को करें बॉय-बॉय

Health News : गर्मियों में चटक धूप और तपन के कारण आपकी स्किन को सनबर्न और ड्राई स्किन जैसी समस्या से जूझना पड़ता है। चेहरे को धूप से बचाने के लिए आप में कई लोग संस्क्रिन लगाते होंगे साथ ही चुन्नी या कपड़े से मुंह को ढकते होंगे लेकिन इस गर्मी में इतना कुछ करने के बाद भी चेहरे पर सनबर्न, ड्राई स्किन एक्ने देखने को मिल ही जाता है। इसी समस्या से बचने के लिए आज हम आपके लिए नानी-दादी की होम रेमिडी लेकर आएं है जो आपको धूप से हो रही स्किन एलर्जी से भी बचाएगी और आपके चेहरे को निखारेगी।  

दरअसल, शादी से एक दिन पहले दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है। हल्दी हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह एक ऐसी सामग्री है जो सभी के घर में  आसानी मिल जाती है। आप इसका इस्तेमाल करके घर में ही अपने चेहरे को हेल्दी और खूबसूरत बना सकते हैं। आइये जानते है कि हल्दी आपकी स्किन को क्या-क्या फायदे देती है....

1. सभी स्किन टाइप के लिए फायदेमंद
आजकल बाजार में मिल रहे केमिकल प्रोडक्ट चेहरे के एकोर्डिंग होते हैं। आपकी स्किन कैसी है। आप हर प्रोडक्ट को अपने चेहरे पर नहीं लगा सकते। लेकिन हल्दी एक ऐसी चीज है जिसे आप आसानी से अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। आपकी स्किन ऑयली हो, ड्राई हो  हल्दी सभी के लिए फायदेमंद है।

2. स्किन को हाइट्रेड रखती है हल्दी  
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप स्किन को हाइट्रेड करने के लिए हल्दी से बने टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप टोनर बनाने के लिए हल्दी में गुलाब जल और एलोवेरा डालकर मिक्स करें। इस टोनर को लगाते रहें।

3. एक्ने को करें गायब
एक्ने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए हल्दी सबसे किफायती चीज है। हल्दी एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज एक्ने ब्रेकआउट को कंट्रोल करने में मदद करता है। एक्ने के ठीक होना के बाद भी आपके चेहरा पर दाग रह जाते हैं, इनको हील करने के लिए हल्दी फायदेमंद मानी जाती है।

4. चेहरे को सुंदर और ग्लोइंग बनाने में मददगार
हल्दी लगाने से आपका चेहरा ग्लोइंग लगने लगता है। फेस पर काले धब्बे साफ होते है और समय-समय पर हल्दी के इस्तेमाल करने से आपके चेहरे पर नया निखार आता है।

5. सनबर्न स्किन से बचाने में मददगार
हल्दी में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रभाव होता है जो आपकी स्किन को सनबर्न या ड्राई स्किन से  आराम पहुंचाता है। साथ ही एक्जिमा और सोरायसिस की समस्या से भी राहत देता है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

6 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

15 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

18 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

32 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

41 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

48 minutes ago