राजस्थान

Rajasthan: राजस्थान कांग्रेस ने गृह मंत्री पर बोला हमला, ‘राइजिंग क्राइम’ इन राजस्थान पर पूछे सवाल

Congress vs BJP: राजस्थान में सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दौरा किया उनके इस दौरे को लेकर अब सियासी पारा चढ़ा हुआ है। वहीं, कांग्रेस अब केंद्रीय गृहमंत्री और भजनलाल सरकार को जमकर घेर रही है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अमित शाह को घेरते हुए कहा कि राजस्थान की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने एक भी शब्द नहीं बोला है। आखिर वह 'राइजिंग क्राइम इन राजस्थान' के मुद्दे पर मौन क्यों रहे ? क्या उनके पास राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था की खबरें और आए दिन हो रही हत्याएं दुष्कर्मों की जानकारी नहीं है या फिर जानबूझकर मौन धारण किया हुआ है ?

राइजिंग क्राइम इन राजस्थान पर मौन क्यों हैं शाह

गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर बनी हुई है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राइजिंग राजस्थान को 'राइजिंग क्राइम इन राजस्थान' का नाम देकर बीजेपी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने अपने संबोधन में राजस्थान की बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था को लेकर एक भी शब्द नहीं बोला। क्या उन्हें राजस्थान में कानून व्यवस्था की खबरों और घटनाओं के बारे में जानकारी नहीं है? आखिर क्यों अमित शाह राइजिंग क्राइम इन राजस्थान के मुद्दे पर ख़ामोश हैं? कल शाम ही जयपुर के एक स्कूली बच्ची से दुष्कर्म, उदयपुर में नाबालिग से बलात्कार और FIR दर्ज नहीं होने जैसे मामलों में राजस्थान शर्मसार हुआ है।

कन्हैया लाल हत्याकांड पर भी गंभीर नहीं सरकार- कांग्रेस

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अमित शाह के दौरे पर जमकर सियासी हमला किया। उन्होंने उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड की याद दिलाते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री राजस्थान आए, लेकिन उन्होंने कन्हैया लाल साहू के परिवार को न्याय दिलाने के बारे में एक भी शब्द नहीं बोला। ऐसा लगता है कि भाजपा स्वर्गीय कन्हैया लाल के केस को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। उन्होंने गृहमंत्री के भाषण पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने उन्हें गलत जानकारी देकर भाषण दिलवाया है, क्योंकि प्रदेश की जनता और व्यापारी तलाश रहे हैं कि राजस्थान में 7 लाख करोड़ के MOU आखिर कहां जमीन पर उतरे हैं? उन्होंने भजनलाल सरकार पर जमकर निशाना साधा कि, जो 7 लाख करोड़ के MOU जमीन पर उतरे हैं, उनकी पूरी सूची सरकार को सार्वजनिक रूप से करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-

https://newsindia24x7.tv/state/bihar/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2-19979/
Wafa Abbas

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago