त्रिपाठी ने ममता बनर्जी के बयान को संवेदनहीन और शर्मनाक सोच का प्रतीक बताया।
Durgapur Case: पश्चिम बंगाल का दुर्गापुर गैंगरेप मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चारों तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया की जा रही है। इस समय सबसे ज्यादा बीजेपी ने ममता बनर्जी को घेर रखा है। बीजेपी नेता बिरांची नारायण त्रिपाठी ने सीएम के दुर्गापुर गैंगरेप मामले पर दिए गए बयान को लेकर टिप्पणी की है, साथ ही उन्होंने सीएम के बयान की कड़ी निंदा की है। त्रिपाठी ने ममता बनर्जी के बयान को संवेदनहीन और शर्मनाक सोच का प्रतीक बताया।
बिरांची नारायण त्रिपाठी ने कहा कि पश्चिम बंगाल, जो मां काली की भूमि है और जहां संस्कृति और आस्था की गहराई है, वहां एक महिला मुख्यमंत्री का ऐसा बयान चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रात में बाहर न निकलने की सलाह देना एक बेहद पिछड़ी और गलत सोच को दर्शाता है। त्रिपाठी ने टीएमसी नेता सौगत रॉय के इस बयान का समर्थन करने को भी चिंताजनक बताया।
त्रिपाठी ने कहा कि जिस प्रकार से पश्चिम बंगाल सरकार ने पीड़िता के प्रति सहानुभूति नहीं दिखाई, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आगे कहा कि ममता बनर्जी का यह रवैया इंसानियत के खिलाफ है। देश की जनता ऐसी मानसिकता को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और सही समय पर इसका करारा जवाब देगी।
त्रिपाठी ने बताया कि ओडिशा बीजेपी महिला मोर्चा की एक टीम पीड़िता के परिवार से मिलने दुर्गापुर जा चुकी है और ओडिशा सरकार ने पूरा सहयोग किया है साथ ही हर तरह की सुविधा देने की कोशिश की है। इसके साथ त्रिपाठी ने बताया कि ओडिशा सरकार ने भी हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। हम उम्मीद करते हैं कि पश्चिम बंगाल सरकार सख्त कार्रवाई करेगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी।
इसके साथ ही त्रिपाठी ने नुआपाड़ा उपचुनाव को लेकर कहा कि बीजेपी उम्मीदवार के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और एक-दो दिनों में आधिकारिक सूची जारी कर दी जाएगी। त्रिपाठी ने दावा करते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह तैयार है और नुआपाड़ा में बीजेपी शानदार जीत हासिल करेगी।
खबरों की मानें तो पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर गैंगरेप मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि लड़कियों को रात के 12 बजे के बाद बाहर नहीं निकलना चाहिए। उन्हें अपनी सुरक्षा खुद करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि इस तरह की घटना के लिए सरकार को सीधे तौर पर दोषी ठहराना गलत है।
ये भी पढ़ें: Bihar News: BJP में हलचल, टिकट कटते ही बोले नंदकिशोर यादव ‘कभी नहीं भूलूंगा’
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…