State

Bihar News: BJP में हलचल, टिकट कटते ही बोले नंदकिशोर यादव ‘कभी नहीं भूलूंगा’

Bihar News: BJP में हलचल, टिकट कटते ही बोले नंदकिशोर यादव 'कभी नहीं भूलूंगा'बिहार में विधानसभा चुनाव लगभग करीब आ गए हैं। इसी को लेकर राज्य में सियासत भी हर रोज एक नया मोड़ ले रही है। बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें करीब 10 मौजूदा विधायकों का नाम दूर- दूर तक नहीं है यानी की उनकी टिकट काट दी गई है।

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव कटा टिकट

टिकट कटने वालों में सबसे प्रमुख नामों में से एक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव भी हैं। बता दें कि इस बार के चुनाव में पटना साहिब विधानसभा सीट से बीजेपी ने नंदकिशोर यादव की टिकट काट कर, रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है।

'मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं..'

बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव लगातार सात बार विधायक रह चुके हैं, इसके बाद भी बीजेपी ने इस बार के विधानसभा के चुनाव में उनका टिकट काट दिया है। वहीं पार्टी के इस फैसले पर नंदकिशोर यादव का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के इस फैसले का सम्मान करते हैं।  आगे उन्होंने कहा कि, 'मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे पार्टी से कोई शिकायत नहीं है। नई पीढ़ी का स्वागत है और अभिनंदन है। पटना साहिब विधान सभा के लोगों ने मुझे लगातार 7 बार विजयी बनाया है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में जो स्नेह और प्यार मुझे दिया, उसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। सबका आभार।'

पीएम की मां की AI वीडियो के लिए की थी पैरवी

जानकारी के लिए बता दें कि नंद किशोर यादव की जगह बीजेपी ने इस बार के विधानसभा चुनाव में  बीजेपी ने वकील रत्नेश कुशवाहा पर भरोसा जताया है और उन्हें ही इस बार टिकट दिया है। आपको याद दिला दें कि  कुशवाहा वही हैं जिनकी पैरवी के कारण पीएम मोदी की मां से जुड़े एक AI वीडियो को हटाने का निर्देश दिया गया था।

ये भी पढ़े: https://newsindia24x7.tv/state/rahul-gandhi-shimla-rahul-gandhis-shimla-visit-shandil-and-vikramaditya-warmly-welcome-him-19975/

Sapna Yadav

Recent Posts

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

3 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

11 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

18 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

35 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

37 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

56 minutes ago